पंज प्यारों के साथ नगर कीर्तन ग्वालियर के लिए रवाना हुआ
आगरा में पूर्वोत्तर राज्य असम से शुरू हुए नगर कीर्तन का स्वागत किया गया। यह नगर कीर्तन सिख धर्म के नवें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर साहिब के 350 साला शहीदी शताब्दी वर्ष के अवसर पर निकाला जा रहा है। गुरुद्वारा गुरु का ताल से होते हुए नगर कीर्तन ग्वालियर
.

पालकी में रखे गुरुओं का शस्त्रों के दर्शन करती संगत
गुरुद्वारा गुरु का ताल के संत बाबा प्रीतम सिंह ने बताया नगर कीर्तन 21 अगस्त को असम स्थित गुरुद्वारा दुबड़ी साहिब से शुरू हुआ था। जिसके बाद पश्चिम बंगाल , बिहार, झारखंड , उत्तराखंड ,उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से होते हुए यह नगर कीर्तन आगरा पहुंचा। गुरुद्वारा गुरु का ताल से शुरू हुआ यह नगर कीर्तन गुरुद्वारा दमदमा साहिब कैलाशपुरी रोड मदिया कटरा, लोहा मंडी, जीआईसी मैदान, तहसील रोड, पुलिस लाइन गुरुद्वारा नॉर्थ ईदगाह से एमजी रोड होते हुए गुरुद्वारा मधु नगर पहुंचा। यहां स्वागत के बाद नगर कीर्तन सेवला रोहता होते हुए ग्वालियर के लिए रवाना हो गया। गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी के साथ साथ तीन गुरुओं के शस्त्र भी इस नगर कीर्तन में संगत के दर्शनों के लिए लाए गए थे। जिसमें छठवें गुरु श्री गुरु हरगोबिंद साहिब की कृपाण, नवें गुरु गुरु तेग बहादुर साहिब और दसवें गुरु गुरु गोविंद सिंह की कृपाण भी शामिल थी।

नगर कीर्तन का कई जगह स्वागत किया गया
यहां-यहां हुआ स्वागत गुरुद्वारा दमदमा साहिब कैलाश पुरी पर गगन बतरा सतपाल बत्रा , मदिया कटरा कुशवाह बगीची तोता का ताल पर पार्षद विक्रांत कुशवाह, आलमगंज में रिंकू बंसल व पार्षद शरद चौहान ,लोहा मंडी पानी की टंकी के सामने पाल साईकिल कंपनी पर ग्रोवर परिवार द्वारा,लोहा मंडी चौराहे पर लोहा मंडी बाजार कमेटी द्वारा, स्मृति भवन जयपुर हाउस के सामने बीबी रानी सिंह जी एवं उनकी महिला टीम एवं रेनू गुप्ता पार्षद जयपुर हाउस,सिर की मंडी हसन पूरा गुरनाम सिंह अरोरा जी दुकान के सामने लोहा मंडी गुरुद्वारा, अग्रवाल सेवा सदन लोहा मंडी पर अग्रवाल समाज द्वारा मोहन लाल अग्रवाल, बी डी अग्रवाल एवं प्रेम चंद सुपारी वाले ,ए सी पी लोहा मंडी कार्यालय से आगे जूता मंडी के सामने गुरुद्वारा शाहगंज, ताज मोटर्स पर मुनेंद्र जादौन ,पंचकुईया चौराहा बाजार कमेटी एवं पार्षद बद्री प्रसाद माहौर,तहसील रोड पर हेमू कालानी की मूर्ति पर सिंधी केंद्रीय पंचायत के चंद्र प्रकाश सोनी श्याम भोजवानी द्वारा स्वागत , पुलिस लाइंस स्थित गुरुद्वारा नॉर्थ ईदगाह कमेटी के हरजीत सिंह प्रिंस, त्रिलोक सिंह के साथ पार्षद राम धाकड़ द्वारा,माता के मंदिर पर आनन्द टाइटलर, कलेक्ट्री चौराहा पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के इरफान कुरैशी, इमरान कुरैशी ने स्वागत किया।