लुधियाना पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा।
लुधियाना में अपराध और भ्रष्टाचार पर नकेल कसने के लिए पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा लगातार थाना स्तरीय अधिकारियों को इधर से उधर कर रहे हैं। प्रत्येक 15 दिन बाद सीपी खुद क्राइम रिपोर्ट चेक कर रहे हैं। जिस थाने में भी लापरवाही नजर आती है तो तुरंत वहां के प
.
गुरुवार को पुलिस कमिश्नर शर्मा ने 14 पुलिस कर्मियों के तबादले किए हैं। फिलहाल अधिकारी इसे रुटीन ट्रांसफर कह रहे है। तबादलों में दो इंस्पेक्टर्स रैंक के अधिकारियों सहित 14 पुलिस मुलाजिम शामिल है।

पुलिस कमिश्नर द्वारा जारी किए ट्रांसफर आर्डर।
इन अधिकारियों को किया इधर से उधर शिफ्ट
थाना कुमकलां के मौजूदा SHO इंस्पेक्टर जगदीप सिंह का तबादला कर पुलिस लाइन भेजा गया है। उनके स्थान पर पुलिस लाइन से इंस्पेक्टर अमृतपाल सिंह को थाना कुमकलां की कमान सौंपी गई है। इससे पहले अमृतपाल सिंह थाना मोती नगर के प्रभारी रहे हैं।
सब इंस्पेक्टर रेशम सिंह को ईआरएस लुधियाना से ज़ोन-4 ईआरएस इंचार्ज लगाया गया है। जोन- 4 के इंचार्ज सुरजीत सिंह सैनी को बदलकर पुलिस चौकी कटानी कलां का इंचार्ज लगाया गया है।
थानों में तैनात पुलिस कर्मियों की बात करें तो ASI विक्रमजीत सिंह को पुलिस स्टेशन शिमलापुरी से बदलकर ACP ईस्ट का रीडर लगाया गया है। ASI सुखविंदर सिंह को थाना डिवीजन 3 से बदलकर पुलिस चौकी ललतों कलां का इंचार्ज लगाया गया है। ललतों कलां के पूर्व इंचार्ज एएसआई अमरजीत सिंह को बदलकर डिवीजन तीन में शिफ्ट किया गया है।
वहीं पुलिस लाइन से ASI प्रेमचंद को पुलिस स्टेशन सालेम टाबरी में लगाया गया है और सीनियर कॉन्स्टेबल विकास कुमार को थाना दरेसी से पुलिस स्टेशन सलेम टाबरी लगाया गया है। सीसीटीएनएस आपरेशन डिवीजन एक में तैनात सीनियर कॉन्स्टेबल राजबीर सिंह को सीसीटीएनएस ऑपरेशन थाना मेहरबान और मेहरबान में सेवाएं दे रहे सीनियर कॉन्स्टेबल अवतार कर को डिवीजन एक शिफ्ट किया गया है।
इसके अलावा सीनियर कॉन्स्टेबल बलजीत कौर को पुलिस लाइन लुधियाना से ई.आर.एस. लुधियाना, सीनियर कॉन्स्टेबल मनप्रीत कौर को पुलिस चौकी लड़कों से एडमिन स्टाफ पीपीएमएम लुधियाना और कॉन्स्टेबल लवप्रीत कौर को पुलिस लाइन लुधियाना से थाना सलेम टाबरी तैनात किया गया है।