A high speed truck hit a tractor in Azamgarh | आजमगढ़ में तेज रफ्तार ट्रक ने मारी ट्रैक्टर में टक्कर: एक मजदूर की मौत पांच मजदूर घायल छत डालकर मऊ जाते समय हुई घटना – Azamgarh News

Actionpunjab
3 Min Read


आजमगढ़ में तेज रफ्तार ट्रक ने मारी ट्रैक्टर में टक्कर। एक की मौत पांच घायल।

आजमगढ़ जिले के सिधारी थाना क्षेत्र के छतवारा हुसैनगंज के निकट देर रात तेज रफ्तार ट्रक ने एक ट्रैक्टर ट्राली में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पांच मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से सभी

.

आजमगढ़ के अस्पताल में भर्ती दुर्जन राम का चल रहा इलाज।

आजमगढ़ के अस्पताल में भर्ती दुर्जन राम का चल रहा इलाज।

मऊ से छत की ढलाई करने आए थे 18 से अधिक मजदूर

दैनिक भास्कर से बातचीत करते हुए ट्रैक्टर के चालक शिव प्रकाश ने बताया कि सिधारी थाना क्षेत्र के इटोरा हुसैनगंज के निकट छत की ढलाई करने के बाद सभी मजदूरों को ट्रैक्टर पर बैठा रहा था। इसी बीच तेज रफ्तार राइट रखना सड़क के किनारे ट्रक ने ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी।

इस हादसे में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बड़ी संख्या में मजदूर घायल हो गए जिन्हें आस-पास के लोगों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। जहां से एक मजदूर की हालत गंभीर देखते हुए पीजीआई के लिए रेफर कर दिया गया है।

ट्रक की टक्कर के बाद बेहोश हो गए दो मजदूर

वहीं मजदूर शिव प्रकाश ने बताया कि ट्रक की टक्कर लगने के बाद एक मजदूर की मौत के बाद दो मजदूर मौके पर ही बेहोश हो गए।

मृतक मजदूर की पहचान प्रकाश राम 42 पुत्र अरविंद राम सूतरही थाना मोहम्मदाबाद मऊ के रूप में हुई है। जबकि घायल मजदूर में लाल बिहारी यादव 60 पुत्र चंद्रदेव, दुर्जन राम 48 पुत्र शिव चंद्र, प्रेमचंद 50 पुत्र रैमल, हरिद्वार 44 पुत्र बसंता और धर्मराज 27 पुत्र झारखंडे हैं। दुर्जन राम और प्रेमचंद आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं जबकि हरिद्वार और धर्मराज मऊ जिले के रहने वाले हैं। घटना के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

आजमगढ़ में ट्रैक्टर ड्राइवर शिवकुमार बोला एक की मौत कई घायल।

आजमगढ़ में ट्रैक्टर ड्राइवर शिवकुमार बोला एक की मौत कई घायल।

इनमें लाल बिहारी की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। ट्रैक्टर ड्राइवर शिव कुमार ने बताया कि हम सभी मजदूर काम निपटाकर अपने घर पहुंचना चाहते थे पर किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। ऐसे में बड़ी संख्या में मजदूर आजमगढ़ के अस्पताल में देर रात तक डटे रहे। वहीं पुलिस ने डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुट गई हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *