A young man was caught on suspicion of theft in Unnao | उन्नाव में चोरी के शक में युवक को पकड़ा: भीड़ ने की पिटाई, पुलिस ने बचाया; वीडियो आया सामने – Unnao News

Actionpunjab
1 Min Read


उन्नाव4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

उन्नाव के गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के जाजमऊ चौकी के कटरी पीपरखेड़ा गांव में गुरुवार रात एक संदिग्ध युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा। देर रात गांव के लोगों ने युवक को संदिग्ध गतिविधियों में देखा। जब उसे रोका गया तो वह भागने लगा। ग्रामीणों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया।

चोरी के शक में ग्रामीण आक्रोशित हो गए और युवक की पिटाई कर दी। सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस युवक को भीड़ से छुड़ाकर जाजमऊ चौकी ले गई। पुलिस ने भीड़ को समझाया कि कानून हाथ में लेना गलत है। युवक का नाम और पता अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से चोरी की घटनाएं बढ़ी हैं। रात में अज्ञात लोग घूमते दिखाई देते हैं। इसलिए ग्रामीण सतर्क रहते हैं।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि युवक की पहचान कर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। ग्रामीणों को निर्देश दिया गया है कि भविष्य में ऐसी स्थिति में संदिग्ध व्यक्ति को सीधे पुलिस के हवाले करें।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *