![]()
अयोध्या में मुख्यालय मंडल की मंडलीय परिषद बैठक का आयोजन हुआ।
अयोध्या कैंट स्टेशन के होल्डिंग एरिया शेड में नार्दर्न रेलवे मेंस यूनियन (NRMU) मुख्यालय मंडल की मंडलीय परिषद बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में ऑल इंडिया रेलवेमेंस फेडरेशन (AIRF) के केंद्रीय महामंत्री कॉम शिवगोपाल मिश्रा शामिल हुए। स
.
बैठक को संबोधित करते हुए शिवगोपाल मिश्रा ने कहा कि आगामी 19 सितंबर शहीदी दिवस के अवसर पर 8 वें वेतन आयोग की मांग को लेकर हर शाखा और मंडल स्तर पर धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार ने अब तक समिति गठित नहीं की है, जिसके विरोध में यह आंदोलन होगा।
मिश्रा ने रेलवे कर्मचारियों की कई अहम समस्याओं पर भी चर्चा की। इसमें संरक्षा कोटि के रिक्त पदों की भर्ती, रेल आवासों की मरम्मत, महिला कर्मचारियों की CCL का पूरा भुगतान, यूनियन पीएस की कमियों को दूर करने जैसे मुद्दे प्रमुख रहे। उन्होंने कहा कि इन बिंदुओं पर सकारात्मक कार्रवाई न होने से कर्मचारी वर्ग में नाराजगी बढ़ रही है।
इसके साथ ही शिवगोपाल मिश्रा ने अयोध्या कैंट, सुल्तानपुर, लखनऊ और वाराणसी स्टेशनों से भारी संख्या में लोको पायलट (गुड्स) के स्थानांतरण पर भी कड़ा रोष जताया। उन्होंने इसे अनुचित बताते हुए इस आदेश को शीघ्र निरस्त करने की मांग की।
बैठक में यूनियन नेताओं ने एकजुट होकर साफ किया कि यदि कर्मचारियों की मांगों पर समय रहते सुनवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।