पीएमओ ऑफिस में टोंक मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. लोकेंद्र शर्मा, एडिशनल प्रिंसिपल डॉ. निधी सिंह का बुके देकर स्वागत करते पीएमओ डॉक्टर हनुमान प्रसाद बैरवा।
टोंक मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल और एडिशनल प्रिंसिपल पद पर मेडिकल अधिकारियों ने अपना अपना पदभार संभाल लिया है। प्रिंसिपल पद पर डॉ. लोकेंद्र शर्मा और एडिशनल प्रिंसिपल पद पर डॉ. निधि सिंह ने जॉइन कर लिया है।
.
शुक्रवार शाम को टोंक पहुंचने पर दोनों चिकित्सा अधिकारियों का पीएमओ डॉ. हनुमान प्रसाद बैरवा समेत अन्य ने बुके देकर स्वागत किया। इस मौके पर प्रिंसिपल शर्मा और एडिशनल प्रिंसिपल सिंह ने डॉक्टरों से परिचय प्राप्त कर बातचीत की।

पीएमओ ऑफिस में टोंक मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. लोकेंद्र शर्मा, एडिशनल प्रिंसिपल डॉ. निधि सिंह का स्वागत किया गया।
पहला बैच जल्द शुरू होने की उम्मीद ज्ञात रहे कि गत दिनों इसी माह सरकार की ओर से टोंक मेडिकल कॉलेज के लिए 50 सीटों का आवंटन किया था। उसके बाद सरकार ने इस मेडिकल कॉलेज में प्रिंसिपल और एडिशनल प्रिंसिपल की नियुक्ति की थी। ऐसे शुक्रवार शाम को दोनों मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल और एडिशनल प्रिंसिपल ने अपना-अपना पदभार संभाल लिया है। अब जल्द ही संभवत इस माह के अंत तक MBBS के स्टूडेंट भी आ जाएंगे और टोंक मेडिकल कॉलेज में पहला बैच चालू हो जाएगा। उसके बाद टोंक के लोगों को और चिकित्सा सेवाएं बेहतर मिल पाएंगी।
जयपुर और पाली से हुआ है ट्रांसफर टोंक मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. शर्मा इससे पहले आरयूएचएस मेडिकल कॉलेज में फार्माकोलॉजी डिपार्टमेंट में सीनियर प्रोफेसर थे। इससे पहले भी शर्मा अलवर मेडिकल कॉलेज में भी प्रिंसिपल रह चुके हैं। वहीं एडिशनल प्रिंसिपल डॉ. निधि सिंह इससे पहले दंत चिकित्सा विभाग मेडिकल कॉलेज पाली में प्रोफेसर थी।