Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Sunday (14 September 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs | 14 सितंबर का राशिफल: मेष राशि वालों की नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग हैं और धनु राशि वालों को सुखद समाचार मिल सकता है

Actionpunjab
30 Min Read


  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Sunday (14 September 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

26 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

14 सितंबर, रविवार के ग्रह-नक्षत्र सिद्धि और प्रजापति योग बना रहे हैं। जिससे मेष राशि वालों की नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग हैं। वृष राशि वालों को बिजनेस में महत्वपूर्ण ऑर्डर मिलेंगे। कर्क राशि वालों को बिजनेस में नए कॉन्ट्रैक्ट मिल सकते हैं।

धनु राशि वालों को सुखद समाचार मिल सकता है और प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होने के योग बनेंगे। सिंह, मकर और कुंभ राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छा दिन है। इनके अलावा बाकी राशियों पर सितारों का मिलाजुला असर रहेगा।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन

मेष – पॉजिटिव – आज कोई भी निर्णय लेना हो, तो दूसरों की सलाह की अपेक्षा अपने मन की आवाज पर अधिक भरोसा करें। इससे आपके कार्य अवश्य बनेंगे। अगर आप अपने व्यावसायिक स्थल के पास घर संबंधी प्रॉपर्टी देख रहे हैं, तो इस पर गंभीरता से विचार करें। यह प्रॉपर्टी आपके लिए फलदायी रहेगी। प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनेंगे और सामाजिक स्तर पर नई पहचान मिलेगी। बच्चों की परेशानियों को समझना भी आज दिन का कुछ समय लेगा। नेगेटिव – युवा वर्ग अपने करियर पर फोकस रहे। ज्यादा सोचने में समय हाथ से निकल सकता है। अपनी वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने से पहले अपनी आर्थिक स्थिति का भी ध्यान जरूर रखें। किसी अपरिचित व्यक्ति का हस्तक्षेप घर की शांति भंग कर सकता है। मन में कुछ उदासी महसूस करेंगे।

करियर – कार्य क्षेत्र में कर्मचारियों की गतिविधियों पर नजर रखें। इस समय अपने काम पर बहुत अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बने हुए हैं। ऑफिस का माहौल तनावपूर्ण रहेगा। अपनी कार्यप्रणाली से मार्केट में आपकी योग्यता व प्रतिभा के लोग कायल हो जाएंगे। बेहतरीन ऑर्डर भी हासिल हो सकते हैं। लव – घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। लव पार्टनर के साथ किसी मनोरंजक अथवा लॉन्ग ड्राइव पर जाने का प्रोग्राम अवश्य बनाएं। दांपत्य जीवन सौहार्दपूर्ण रहेगा। घर में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। अविवाहितों के रिश्ते संबंधी बात चल सकती है। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य – स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। किसी भी प्रकार की चिंता न करें। मानसिक व शारीरिक रूप से आप स्वयं को बहुत ही ऊर्जावान महसूस करेंगे। मौसमी बीमारियां जैसे एलर्जी आदि की समस्या रह सकती है। काम की अधिकता की वजह से भी तनाव हावी रहेगा। मानसिक तनाव से बचने के लिए कुछ समय योगा और मेडिटेशन में भी लगाएं। भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 9

वृष – पॉजिटिव – प्रभावशाली लोगों के साथ आपके संपर्क बनेंगे तथा सामाजिक स्तर पर आपको एक नई पहचान हासिल होगी। आज दिन का कुछ समय बच्चों की परेशानियों को समझने और सुलझाने में भी व्यतीत होगा। आज कोई सुअवसर आपको मिलने वाला है और उसके बेहतर परिणाम भी मिलेंगे। निजी रिश्तों में मधुरता बनाए रखने में आपका विशेष प्रयास रहेगा। वरिष्ठ व्यक्तियों के मार्गदर्शन व परामर्श से आपको निर्णय लेने में मदद मिलेगी। नेगेटिव – दूसरों के मामले में बिना वजह हस्तक्षेप न करें। अन्यथा इसका खामियाजा आपको भुगतना पड़ सकता है। किसी निकट संबंधी के साथ वाद-विवाद होने से इसका नकारात्मक प्रभाव घर की व्यवस्था पर भी पड़ेगा। कोई भी बड़ा निवेश करने से पहले संबंधित पहलुओं पर अच्छी तरह सोच-विचार अवश्य करें, अन्यथा किसी मुश्किल में फंस सकते हैं। किसी नजदीकी मित्र से गलतफहमी की वजह से संबंध खराब होने की स्थिति बन रही है।

करियर – व्यवसाय में महत्वपूर्ण ऑर्डर मिलेंगे। परंतु उन्हें पूरा करने के लिए लोन लेने जैसी स्थिति बन सकती है। प्रॉपर्टी से संबंधित व्यवसाय में सकारात्मक नतीजे सामने आएंगे। ऑफिस में सहयोगियों के साथ संबंध मधुर रखें। कारोबार में अत्यधिक कार्यभार की वजह से व्यस्तता बनी रहेगी। तनाव में आकर उच्चाधिकारियों से बात करते समय नकारात्मक शब्दों का प्रयोग न करें। लव – परिवार जनों के बीच उचित तालमेल बना रहेगा। विवाहेतर प्रेम संबंध आपकी बदनामी का कारण भी बन सकते हैं। वैवाहिक संबंध मधुर रहेंगे। परंतु विवाहेत्तर संबंधों से दूर रहें। इनका नकारात्मक प्रभाव घर की सुख-शांति भंग कर सकता है। लव पार्टनर को कुछ उपहार अवश्य दें। स्वास्थ्य – वर्तमान मौसम से अपना बचाव करना जरूरी है। सुरक्षा संबंधी नियमों का गंभीरता से पालन करें। ज्यादा मेहनत और तनाव की वजह से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। योगा और मेडिटेशन को भी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। नजला, जुकाम आदि जैसी समस्या बढ़ सकती है। भाग्यशाली रंग: आसमानी, भाग्यशाली अंक: 6

मिथुन – पॉजिटिव – लाभदायक परिस्थितियां बनी हुई हैं। समय का भरपूर सदुपयोग करें। विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धा संबंधी कार्यों में सफलता मिलने की पूरी संभावना है, इसलिए अपनी ऊर्जा का भरपूर उपयोग करें। परिवार के साथ कोई धार्मिक यात्रा संबंधी प्रोग्राम बन सकता है। कोई सुखद समाचार मिलने से दिन खुशनुमा व्यतीत होगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगी। नेगेटिव – भावुकता और आलस जैसी आदतें आपके बनते कार्यों में विघ्न डालेंगी। इसकी वजह से कुछ उपलब्धियां हाथ से निकल भी सकती हैं, जिससे नुकसान होने की संभावना है। किसी भी तरह की आवाजाही से आज परहेज रखें। ध्यान रखें कि किसी अपरिचित व्यक्ति का हस्तक्षेप घर की शांति और व्यवस्था को भंग कर सकता है। संतान के साथ दोस्ताना व्यवहार रखें।

करियर – व्यावसायिक मामलों में अभी ज्यादा इनकम की उम्मीद नहीं है। परंतु फिर भी रोजमर्रा की गतिविधियां सुचारु रूप से चलती रहेंगी। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट संबंधी कार्य सावधानी से करें, कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। नौकरी में कार्यभार की अधिकता से परेशान रहेंगे। कारोबारी गतिविधियों में कुछ सुधार लाने की जरूरत है। सरकारी सेवारत व्यक्तियों के संबंध उच्च अधिकारियों के साथ बेहतर बनेंगे। लव – घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद और स्नेह घर की व्यवस्था को उचित बनाकर रखेगा। किसी मित्र से मुलाकात खुशी देगी। घर में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। विवाहेत्तर प्रेम संबंध के उपजने की संभावना दिख रही है, इसलिए सावधान रहें। प्रेमी युगल को मुलाकात के मौके मिलेंगे। स्वास्थ्य – मौसम के बदलाव की वजह से सिर में दर्द जैसी दिक्कत महसूस हो सकती है, परंतु चिंता की कोई बात नहीं है। व्यवस्थित दिनचर्या रखें। स्वास्थ्य को लेकर बहुत अधिक सावधानी रखने की जरूरत है। ब्लड प्रेशर, शुगर आदि की नियमित जांच अवश्य कराएं। मौसमी बीमारियां जैसे एलर्जी आदि जैसी समस्या रह सकती है। भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 5

कर्क – पॉजिटिव – आज आप बेहतरीन तरीके से अपने कार्यों को अंजाम देने में सफल रहेंगे। इस समय ग्रह गोचर आपके लिए अप्रत्याशित लाभ की स्थिति बना रहा है, इसलिए समय का भरपूर सदुपयोग करें। लंबे समय से चल रही किसी तनाव और चिंता से राहत मिलेगी तथा भाइयों के साथ संबंधों में सुधार आएगा। धार्मिक कार्य में समय अधिक व्यतीत होगा। घर में किसी सदस्य के विवाह हेतु अच्छा रिश्ता आने की संभावना है। नेगेटिव – किसी भी विपरीत परिस्थिति में घबराने की बजाय अपना मनोबल और आत्मविश्वास बनाए रखें। अचानक ही कोई महत्वपूर्ण काम के बनते-बनते रुकावट भी आ सकती है। इसलिए कोई भी कदम उठाने से पहले उसकी पूरी रूपरेखा अवश्य बना लें। किसी संबंधी के साथ पारिवारिक मामलों को लेकर कुछ वाद-विवाद हो सकता है, इसलिए विवेक और समझदारी से काम लें। दूसरों की बातों में आकर अपना नुकसान कर सकते हैं।

करियर – व्यवसाय में नए कॉन्ट्रैक्ट हासिल होंगे। परंतु पेपरवर्क करते समय बहुत अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। जरा सी चूक नुकसानदायक साबित होगी। नौकरीपेशा व्यक्ति अतिरिक्त आय की प्राप्ति के लिए कोई गलत कार्य का प्रयास न करें। व्यावसायिक कार्यों में अभी ज्यादा सुधार आने की उम्मीद नहीं है। मार्केटिंग संबंधी कार्यों से आज कुछ फायदेमंद ऑर्डर मिल सकते हैं। लव – पति-पत्नी के बीच कुछ समय से चल रही गलतफहमियां दूर होंगी तथा परिवार में खुशी भरा वातावरण बना रहेगा। विवाह योग्य व्यक्तियों के रिश्ते संबंधी बात चल सकती है। घर के सदस्यों के साथ मनोरंजन और मौजमस्ती में समय व्यतीत होगा। प्रेमी युगल को मुलाकात के मौके मिलेंगे। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य – मौसम के बदलाव की वजह से स्वास्थ्य प्रभावित होगा। अपना इम्यून सिस्टम मजबूत बनाए रखने के लिए योगा व्यायाम पर अधिक ध्यान दें। मौसमी बीमारियां जैसे एलर्जी आदि की समस्या रह सकती है। काम की अधिकता की वजह से भी तनाव हावी रहेगा। व्यवस्थित दिनचर्या रखें तथा हल्का खानपान लें। भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 2

सिंह – पॉजिटिव – अपनी दैनिक गतिविधियों में कुछ नयापन लाएं। इससे माहौल सुखद बनेगा। कुछ समय से चल रही किसी चिंता अथवा तनाव से आज कुछ राहत मिलेगी। इस समय अतिरिक्त आय की प्राप्ति के भी योग बन रहे हैं। कुछ समय मौज-मस्ती के लिए भी निकाल लेंगे। किसी भी कार्य को करने से पहले उससे संबंधित उचित जानकारी हासिल करने से आपको उचित परिणाम हासिल होंगे। आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा। नेगेटिव – आपके व्यक्तिगत कार्यों में व्यस्त रहने की वजह से आपके कुछ मित्र या नजदीकी लोग नाराज हो सकते हैं। सामाजिक भी बनना जरूरी है। अपने महत्वपूर्ण कागजातों को संभालकर रखें। इस समय उनके खोने या भूलने की स्थिति बन रही है। पारिवारिक संबंधों में कुछ गलतफहमियां हो सकती है। पैतृक संबंधी गतिविधियों की वजह से संबंधों में आए मतभेदों को दूर करने के लिए आपको ही प्रयास करने पड़ेंगे।

करियर – व्यवसाय में मार्केटिंग तथा मीडिया से संबंधित गतिविधियां गति में आएंगी। पिछले कुछ समय से आपने व्यवसाय में जो बदलाव किए हैं, उसका उचित परिणाम मिलेगा। सिर्फ अपनी कार्यक्षमता और अपने निर्णयों पर ही विश्वास रखें। ऑफिस में व्यवस्थित माहौल रहेगा। व्यावसायिक विकास के लिए किसी प्रभावशाली व्यक्ति का साथ और मार्गदर्शन आपके लिए लाभदायक रहेगा। नौकरी पेशा लोग अपने कार्यों को बेहतर तरीके से अंजाम देंगे। लव – घर में सदस्यों का अपने-अपने कार्यों के प्रति समर्पण आपकी जिम्मेदारियों को कम करेगा। लव पार्टनर को कुछ उपहार अवश्य दें। पति-पत्नी के बीच कुछ नोकझोंक जैसी स्थिति रहेगी। समय रहते गलतफहमियों को सुलझाने से संबंधों में खटास नहीं आएगी। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य – नजला, जुकाम आदि जैसी समस्या बढ़ सकती है। मौसम तथा दूषित वातावरण से अपना उचित बचाव रखें। अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखें तथा हल्का खानपान लें। पॉल्यूशन से अपना बचाव रखें। मौसमी बीमारियां जैसे एलर्जी आदि की समस्या रह सकती है। काम की अधिकता की वजह से भी तनाव हावी रहेगा। भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 6

कन्या – पॉजिटिव – आज कोई सुअवसर आपको मिलने वाला है और उसके बेहतर परिणाम भी मिलेंगे। निजी रिश्तों में मधुरता बनाए रखने में आपका विशेष प्रयास रहेगा। वरिष्ठ व्यक्तियों के मार्गदर्शन व परामर्श से आपको कोई निर्णय लेने में मदद मिलेगी। अपनी दैनिक गतिविधियों में कुछ नयापन लाएं, इससे माहौल सुखद बनेगा। इस समय अतिरिक्त आय की प्राप्ति के भी योग बन रहे हैं। कुछ समय मौज-मस्ती के लिए भी निकाल लेंगे। नेगेटिव – कोई भी बड़ा निवेश करने से पहले उससे संबंधित पहलुओं पर अच्छी तरह सोच-विचार अवश्य करें, अन्यथा किसी मुश्किल में फंस सकते हैं। किसी नजदीकी मित्र से गलतफहमी की वजह से संबंध खराब होने की स्थिति बन रही है। आपका व्यक्तिगत कार्यों में व्यस्त रहने की वजह से आपके कुछ मित्र गण या नजदीकी लोग नाराज हो सकते हैं। सामाजिक भी बनना जरूरी है। अपने महत्वपूर्ण कागजातों को संभालकर रखें।

करियर – कारोबार में अत्यधिक कार्यभार की वजह से व्यस्तता बनी रहेगी। तनाव में आकर उच्चाधिकारियों से बातचीत करते समय नकारात्मक शब्दों का प्रयोग न करें, अन्यथा कोई लक्ष्य आपकी आंख से ओझल हो सकता है। व्यवसाय में मार्केटिंग तथा मीडिया से संबंधित गतिविधियां गति में आएंगी। पिछले कुछ समय से आपने व्यवसाय में जो बदलाव किए हैं, उसका उचित परिणाम मिलेगा। लव – वैवाहिक संबंध मधुर रहेंगे। परंतु विवाहेत्तर संबंधों से दूर रहें। इनका नकारात्मक प्रभाव घर की सुख-शांति भंग कर सकता है। घर में सदस्यों का अपने अपने कार्यों के प्रति समर्पण आपकी जिम्मेदारियों को कम करेगा। लव पार्टनर को कुछ उपहार अवश्य दें। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य – ज्यादा मेहनत और तनाव की वजह से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। योगा और मेडिटेशन को भी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। नजला, जुकाम आदि जैसी समस्या बढ़ सकती है। मौसम तथा दूषित वातावरण से अपना उचित बचाव रखें। अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखें तथा हल्का खानपान लें। भाग्यशाली रंग: ऑरेंज, भाग्यशाली अंक: 6

तुला – पॉजिटिव – पारिवारिक सदस्यों के बीच सकारात्मक वार्तालाप होगा तथा सभी मसलों पर बड़े शांतिपूर्ण तरीके से समाधान मिलेंगे। विदेश जाने के लिए प्रयासरत लोगों को शुभ सूचना मिल सकती है। बच्चे अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित रखेंगे। आज कई तरह की गतिविधियां बनी रहेंगी। अपनी आर्थिक योजनाओं को फलीभूत करने का उचित समय है। निवेश संबंधी कार्यों के लिए भी समय उत्तम चल रहा है। नेगेटिव – प्रॉपर्टी संबंधी खरीद-फरोख्त के मामले में थोड़ी सावधानी बरतें, वरना कोई आपको ठग भी सकता है। किसी के साथ हंसी-मजाक करते समय गलत शब्दों का चयन न करें। अपना मान-सम्मान और आत्मविश्वास बनाए रखें। बच्चों की समस्याओं को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास करें। डांट-फटकार से उनके मनोबल में कमी आएगी। किसी भी प्रकार की यात्रा या मित्रों के साथ मेलजोल के प्रोग्राम को स्थगित करें।

करियर – साझेदारी के व्यवसाय में गलतफहमियों की वजह से कोई परेशानी उत्पन्न हो सकती है। व्यवहार में पारदर्शिता बनाकर रखें। इससे संबंध पुनः मधुर बनेंगे। कुछ स्थान परिवर्तन या आंतरिक व्यवस्था में बदलाव लाने की जरूरत है। ऑफिस में शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। आपकी उचित कार्य प्रणाली से मार्केट में आपकी योग्यता व प्रतिभा के लोग कायल हो जाएंगे। बेहतरीन ऑर्डर भी हासिल हो सकते हैं। लव – पति-पत्नी के संबंध सामान्य रहेंगे। परंतु किसी मित्र की वजह से कोई गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है। दांपत्य जीवन सौहार्दपूर्ण रहेगा। परंतु घर की व्यवस्था को उचित बनाए रखने के लिए अनुशासन भी रखना अति आवश्यक है। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य – कार्यभार की अधिकता की वजह से थकान और मानसिक तनाव हावी रह सकते हैं। कुछ समय खुद के साथ भी व्यतीत करना जरूरी है। सिर दर्द तथा माइग्रेन की समस्या परेशान करेगी। मानसिक तनाव से बचने के लिए कुछ समय योगा और मेडिटेशन में भी लगाएं। व्यवस्थित दिनचर्या रखें तथा हल्का खानपान लें। भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 6

वृश्चिक – पॉजिटिव – आज कई तरह की गतिविधियां बनी रहेंगी। अपनी आर्थिक योजनाओं को फलीभूत करने का उचित समय है। निवेश संबंधी कार्यों के लिए भी समय उत्तम चल रहा है। सामाजिक गतिविधियों के प्रति आपका निस्वार्थ योगदान समाज में आपको सम्मानित भी करेगा। कोई सुखद समाचार मिलने से दिन खुशनुमा व्यतीत होगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगी। नेगेटिव – बच्चों की समस्याओं को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास करें। डांट-फटकार से उनके मनोबल में कमी आएगी। किसी भी प्रकार की यात्रा या मित्रों के साथ मेलजोल के प्रोग्राम को स्थगित करें। क्योंकि इसमें समय व्यर्थ होने के अलावा और कुछ हासिल नहीं होगा। बल्कि किसी के साथ कहासुनी हो सकती है। ध्यान रखें कि किसी अपरिचित व्यक्ति का हस्तक्षेप घर की शांति और व्यवस्था को भंग कर सकता है।

करियर – आपकी उचित कार्य प्रणाली से मार्केट में आपकी योग्यता व प्रतिभा के लोग कायल हो जाएंगे। तथा आपको बेहतरीन ऑर्डर भी हासिल हो सकते हैं। परंतु इनकम के मार्ग अभी धीमे ही रहेंगे। वर्तमान गतिविधियों का शुभ परिणाम निकट भविष्य में जल्दी ही प्राप्त होगा। कारोबारी गतिविधियों में कुछ सुधार लाने की जरूरत है। इस बात का ध्यान अवश्य रखें, कि आपकी कोई भी व्यापार संबंधी गतिविधियां लीक न हों। लव – दांपत्य जीवन सौहार्दपूर्ण रहेगा। परंतु घर की व्यवस्था को उचित बनाए रखने के लिए अनुशासन भी रखना अति आवश्यक है। घर में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। विवाहेत्तर प्रेम संबंध के उपजने की संभावना दिख रही है, इसलिए सावधान रहें। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य – सिर दर्द तथा माइग्रेन की समस्या परेशान करेगी। मानसिक तनाव से बचने के लिए कुछ समय योगा और मेडिटेशन में भी लगाएं। स्वास्थ्य को लेकर बहुत अधिक सावधानी रखने की जरूरत है। ब्लड प्रेशर, शुगर आदि की नियमित जांच अवश्य कराएं। व्यवस्थित दिनचर्या रखें तथा हल्का खानपान लें। भाग्यशाली रंग: बादामी, भाग्यशाली अंक: 5

धनु – पॉजिटिव – कोई सुखद समाचार मिलने से दिन खुशनुमा व्यतीत होगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगी। अगर पैतृक प्रॉपर्टी से संबंधित अथवा कोई व्यक्तिगत मामला उलझा हुआ है तो आज आपसी सहमति से हल हो जाएगा। अपने व्यक्तिगत कार्यों के साथ-साथ अन्य गतिविधियों पर भी आप ध्यान देंगे और आप अपने सामाजिक संबंधों को और अधिक मजबूत करेंगे। धार्मिक कार्य में समय अधिक व्यतीत होगा। नेगेटिव – ध्यान रखें कि किसी अपरिचित व्यक्ति का हस्तक्षेप घर की शांति और व्यवस्था को भंग कर सकता है। संतान के साथ दोस्ताना व्यवहार रखें, उन पर ज्यादा अंकुश लगाना उन्हें जिद्दी बनाएगा। मन में कुछ उदासी महसूस करेंगे। किसी संबंधी के साथ पारिवारिक मामलों को लेकर कुछ वाद-विवाद हो सकता है। दूसरों की बातों में आकर आप अपना नुकसान कर सकते हैं। बेहतर होगा कि अपने कार्यों में ही व्यस्त रहें।

करियर – कारोबारी गतिविधियों में कुछ सुधार लाने की जरूरत है। इस बात का ध्यान अवश्य रखें, कि आपकी कोई भी व्यापार संबंधी गतिविधियां लीक न हों। सरकारी सेवारत व्यक्तियों के संबंध उच्च अधिकारियों के साथ बेहतर बनेंगे। व्यावसायिक कार्यों में अभी ज्यादा सुधार आने की उम्मीद नहीं है। मार्केटिंग संबंधी कार्यों से आज कुछ फायदेमंद ऑर्डर मिल सकते हैं, इसलिए व्यावसायिक पार्टियों के साथ आज संपर्क में रहें। लव – घर में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। विवाहेत्तर प्रेम संबंध के उपजने की संभावना दिख रही है, इसलिए सावधान रहें। घर के सदस्यों के साथ मनोरंजन और मौजमस्ती में समय व्यतीत होगा। प्रेमी युगल को मुलाकात के मौके मिलेंगे। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य – स्वास्थ्य को लेकर बहुत अधिक सावधानी रखने की जरूरत है। ब्लड प्रेशर, शुगर आदि की नियमित जांच अवश्य कराएं। मौसमी बीमारियां जैसे एलर्जी आदि जैसी समस्या रह सकती है। काम की अधिकता की वजह से भी तनाव हावी रहेगा। व्यवस्थित दिनचर्या रखें तथा हल्का खानपान लें। भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 3

मकर – पॉजिटिव – अपने व्यक्तिगत कार्यों के साथ-साथ अन्य गतिविधियों पर भी आप ध्यान देंगे और आप अपने सामाजिक संबंधों को और अधिक मजबूत करेंगे। धार्मिक कार्य में समय अधिक व्यतीत होगा। घर में किसी सदस्य के विवाह हेतु अच्छा रिश्ता आने की संभावना है। किसी भी कार्य को करने से पहले उससे संबंधित उचित जानकारी हासिल करने से आपको उचित परिणाम हासिल होंगे। आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा। नेगेटिव – किसी संबंधी के साथ पारिवारिक मामलों को लेकर कुछ वाद-विवाद हो सकता है। इसलिए विवेक और समझदारी से काम लें। दूसरों की बातों में आकर आप अपना नुकसान कर सकते हैं। बेहतर होगा कि अपने कार्यों में ही व्यस्त रहें तथा अपनी योजनाओं पर ही कार्य करें। पारिवारिक संबंधों में कुछ गलतफहमियां हो सकती हैं। अत्यधिक व्यस्तता के कारण आप अपने व्यक्तिगत तथा पारिवारिक कार्यों पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाएंगे।

करियर – व्यावसायिक कार्यों में अभी ज्यादा सुधार आने की उम्मीद नहीं है। परंतु मार्केटिंग संबंधी कार्यों से आज कुछ फायदेमंद ऑर्डर मिल सकते हैं। इसलिए व्यावसायिक पार्टियों के साथ आज संपर्क में रहें। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को अधिक कार्यभार की वजह से परेशानी हो सकती है। व्यावसायिक विकास के लिए किसी प्रभावशाली व्यक्ति का साथ और मार्गदर्शन आपके लिए लाभदायक रहेगा। नौकरी पेशा लोग अपने कार्यों को बेहतर तरीके से अंजाम देंगे। लव – घर के सदस्यों के साथ मनोरंजन और मौजमस्ती में समय व्यतीत होगा। प्रेमी युगल को मुलाकात के मौके मिलेंगे। पति-पत्नी के बीच कुछ नोकझोंक जैसी स्थिति रहेगी। समय रहते गलतफहमियों को सुलझाने से संबंधों में खटास नहीं आएगी। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य – मौसमी बीमारियां जैसे एलर्जी आदि जैसी समस्या रह सकती है। काम की अधिकता की वजह से भी तनाव हावी रहेगा। अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखें तथा हल्का खानपान लें। पॉल्यूशन से अपना बचाव रखें। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। गिरने या चोट लगने जैसी स्थिति बन रही है। भाग्यशाली रंग: आसमानी, भाग्यशाली अंक: 2

कुंभ – पॉजिटिव – किसी भी कार्य को करने से पहले उससे संबंधित उचित जानकारी हासिल करने से आपको उचित परिणाम हासिल होंगे। अगर किसी निकट संबंधी से कोई मनमुटाव चल रहा है, तो सकारात्मक तरीके से उसे सुलझाने पर निश्चित ही सफलता मिलेगी तथा आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा। अपनी दैनिक गतिविधियों में कुछ नयापन लाएं, इससे माहौल सुखद बनेगा। इस समय अतिरिक्त आय की प्राप्ति के भी योग बन रहे हैं। नेगेटिव – पारिवारिक संबंधों में कुछ गलतफहमियां हो सकती हैं। क्योंकि अत्यधिक व्यस्तता के कारण आप अपने व्यक्तिगत तथा पारिवारिक कार्यों पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाएंगे। पैतृक संबंधी गतिविधियों की वजह से संबंधों में आए मतभेदों को दूर करने के लिए आपको ही प्रयास करने पड़ेंगे। किसी मित्र की आर्थिक समस्या में उसकी सहायता करनी पड़ सकती है, लेकिन अपने बजट का भी ध्यान अवश्य रखें।

करियर – व्यावसायिक विकास के लिए किसी प्रभावशाली व्यक्ति का साथ और मार्गदर्शन आपके लिए लाभदायक रहेगा। इसलिए किसी की भी सलाह पर जरूर गौर करें। नौकरी पेशा लोग अपने कार्यों और बेहतर तरीके से अंजाम देंगे और उचित कार्य की वजह से उच्चाधिकारियों से सराहना मिलेगी। अपने व्यापारिक गतिविधियों को सीक्रेट रखना जरूरी है। किसी कर्मचारी द्वारा ही नुकसान हो सकता है। लव – पति-पत्नी के बीच कुछ नोकझोंक जैसी स्थिति रहेगी। समय रहते गलतफहमियों को सुलझाने से संबंधों में खटास नहीं आएगी। घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। शांतिपूर्ण तरीके से किसी भी समस्या का हल निकालें। स्वास्थ्य – अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखें तथा हल्का खानपान लें। पॉल्यूशन से अपना बचाव रखें। मौसमी बीमारियां जैसे एलर्जी आदि जैसी समस्या रह सकती है। काम की अधिकता की वजह से भी तनाव हावी रहेगा। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। गिरने या चोट लगने जैसी स्थिति बन रही है। भाग्यशाली रंग: आसमानी, भाग्यशाली अंक: 6

मीन – पॉजिटिव – आपका कोई भी कार्य करने से पहले उसकी पूरा योजना व प्रारूप बनाना आपके कार्यों में गलती होने से बचाएगा। मनोरंजन संबंधी कार्यों में समय व्यतीत होगा। साथ में किसी नए काम की पहली कमाई भी आने की संभावना है। किसी मित्र की आर्थिक समस्या में उसकी सहायता करनी पड़ सकती है, लेकिन अपने बजट का भी ध्यान अवश्य रखें। किसी भी परेशानी में अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन व सलाह लेना उचित रहेगा। नेगेटिव – किसी मित्र की आर्थिक समस्या में उसकी सहायता करनी पड़ सकती है, लेकिन अपने बजट का भी ध्यान अवश्य रखें। किसी भी परेशानी में अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन व सलाह लेना उचित रहेगा। विद्यार्थी वर्ग नकारात्मक प्रवृत्ति के दोस्तों से उचित दूरी बनाकर रखे, तो उचित है। अपनी व्यापारिक गतिविधियों को सीक्रेट रखना जरूरी है। हो सकता है कि कोई दिक्कत आने पर अपने उसूलों और सिद्धांतों से कुछ समझौता भी करना पड़े।

करियर – अपने व्यापारिक गतिविधियों को सीक्रेट रखना जरूरी है। किसी कर्मचारी द्वारा ही नुकसान हो सकता है। हो सकता है कि कोई दिक्कत आने पर अपने उसूलों और सिद्धांतों से कुछ समझौता भी करना पड़े। हालांकि परिस्थितियां जल्दी ही अनुकूल हो जाएंगी। आपकी उचित कार्य प्रणाली से मार्केट में आपकी योग्यता व प्रतिभा के लोग कायल हो जाएंगे। बेहतरीन ऑर्डर भी हासिल हो सकते हैं। लव – शांतिपूर्ण तरीके से किसी भी समस्या का हल निकालें। इससे घर में सुख-शांति रहेगी। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। पति-पत्नी के बीच कुछ नोकझोंक जैसी स्थिति रहेगी। समय रहते गलतफहमियों को सुलझाने से संबंधों में खटास नहीं आएगी। स्वास्थ्य – वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। गिरने या चोट लगने जैसी स्थिति बन रही है। मौसमी बीमारियां जैसे एलर्जी आदि जैसी समस्या रह सकती है। काम की अधिकता की वजह से भी तनाव हावी रहेगा। अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखें तथा हल्का खानपान लें। पॉल्यूशन से अपना बचाव रखें। भाग्यशाली रंग: आसमानी, भाग्यशाली अंक: 8

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *