Question paper changed in constable recruitment exam | कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा में प्रश्न पत्र बदले: श्रीगंगानगर के दो केंद्रों पर गलत बॉक्स पहुंचे, 20 मिनट बाद शुरू हुआ पेपर – Sriganganagar News

Actionpunjab
2 Min Read



दो परीक्षा केंद्रों पर प्रश्न पत्र बॉक्स की अदला-बदली हो गई। इस प्रक्रिया में लगे अतिरिक्त समय के कारण एसजीएन खालसा महाविद्यालय में परीक्षा 20 मिनट की देरी से सुबह 10:20 बजे शुरू हुई।

श्रीगंगानगर में कॉन्स्टेबल भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा के दौरान दो परीक्षा केंद्रों पर प्रश्न पत्र बॉक्स की अदला-बदली हो गई। एसपी डॉ. अमृता दुहन ने इस घटना की जानकारी दी।

.

परीक्षा जिले के 24 केंद्रों पर दो पारियों में आयोजित की जा रही है। पहली पारी सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पारी दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है।

प्रश्न पत्र बॉक्स पर लेबल कोड में तकनीकी गलती के कारण गुरुनानक खालसा सी. से. स्कूल का बॉक्स एसजीएन खालसा महाविद्यालय में और एसजीएन खालसा महाविद्यालय का बॉक्स गुरुनानक खालसा सी से स्कूल में पहुंच गया। गुरुनानक खालसा सी से स्कूल में 408 परीक्षार्थी और एसजीएन खालसा महाविद्यालय में 600 परीक्षार्थी थे।

एसजीएन खालसा महाविद्यालय में प्रश्न पत्रों की कमी को पूरा करने के लिए पहले रिजर्व प्रश्न पत्रों का उपयोग किया गया। इसके बाद गुरुनानक खालसा सी से स्कूल से अतिरिक्त प्रश्न पत्रों को नियमानुसार सील कर, वीडियोग्राफी के साथ पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में दूसरे केंद्र पर भेजा गया।

इस प्रक्रिया में लगे अतिरिक्त समय के कारण एसजीएन खालसा महाविद्यालय में परीक्षा 20 मिनट की देरी से सुबह 10:20 बजे शुरू हुई। परीक्षार्थियों को 20 मिनट का अतिरिक्त समय दिया गया और उनकी परीक्षा दोपहर 12:20 बजे समाप्त हुई। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि इस पूरी प्रक्रिया के दौरान प्रश्न पत्रों की गोपनीयता बनाए रखी गई।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *