National Horticulture Board reached Sikar | राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड की टीम पहुंची सीकर: बेरी गांव में शेखावाटी कृषि फार्म का दौरा किया, अनार-नींबू के हाई-क्वालिटी प्लांट्स का किया निरक्षण – Sikar News

Actionpunjab
2 Min Read



सीकर के बेरी फार्म हाउस पहुंची टीम।

सीकर जिले के बेरी गांव में स्थित शेखावाटी कृषि फार्म और उद्यान नर्सरी ने एक बार फिर अपनी पहचान बनाई है। भारत सरकार के राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड की टीम ने यहां पहुंचकर नर्सरी का गहन निरीक्षण किया। संयुक्त निदेशक सहित कई वरिष्ठ अधिकारी इस दौरे पर थे, जिन

.

निरीक्षण के दौरान कृषि विज्ञान केंद्र के डॉ. आरके दुलड़, उद्यान विभाग के नर्सरी मैनेजर मुकेश, नर्सरी प्रबंधक रामकरण और वैज्ञानिक संतोष खेदड़ ने अधिकारियों का स्वागत किया। टीम ने अनार, नींबू, मौसमी, अमरूद, किन्नू जैसे फलदार वृक्षों का बारीकी से अवलोकन किया। नर्सरी प्रबंधक रामकरण और संतोष ने उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादन के वैज्ञानिक तरीके बताए, जिसमें कम समय में ज्यादा पैदावार के टिप्स भी शामिल थे।

शेखावाटी कृषि फार्म के मालिक रामकरण जाट और संतोष देवी खेदड़ ने बताया कि यह नर्सरी पहले से ही राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड से मान्यता प्राप्त है। यहां 5 बीघे में फैली नर्सरी में जैविक तरीके से फलदार पौधे तैयार किए जाते हैं, जो किसानों को नई तकनीकों से जोड़ते हैं। हाल ही में राजस्थान सरकार ने इसे ‘बेस्ट ऑर्गेनिक कृषि फार्म’ का सम्मान भी दिया है। रामकरण के लड़के राहुल खेदड़ ने 3 साल पहले नर्सरी को नई ऊंचाई दी, जिससे आज सालाना 40 लाख की कमाई हो रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *