Mobiles found in the cell of Jaipur Central Jail | जयपुर सेंट्रल जेल की सेल में मिले मोबाइल: बंदियों ने जमीन में रखे थे छिपा, सर्च ऑपरेशन कर गड्ढे खोदकर निकाले – Jaipur News

Actionpunjab
2 Min Read



जयपुर सेंट्रल जेल में सर्च ऑपरेशन में जमीन में छिपा रखे दो मोबाइल मिले।

जयपुर सेंट्रल जेल में मोबाइल मिलने के मामले सामने आए है। सेल के अंदर बंदियों ने जमीन में मोबाइल गाढ़कर छिपा रखे थे। जेल प्रशासन ने सर्च ऑपरेशन में गड्ढे खोदकर दो मोबाइल ढूंढ निकाले। लालकोठी थाने में जेल प्रशासन की ओर से मोबाइल मिलने को लेकर FIR दर्ज क

.

SHO (लालकोठी) प्रकाश राम विश्नोई ने बताया- जयपुर सेंट्रल जेल के प्रहरी रामवीर सिंह ने लालकोठी थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। जेल प्रशासन की ओर से संदिग्ध व लावारिस चीजों की खोजबीन के लिए रविवार दोपहर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। जेल अधीक्षक की निगरानी में चलाए गए सर्च ऑपरेशन में पूरे जेल की सघन तलाशी ली गई। दोपहर करीब 1:15 बजे से 3:30 बजे तक चले सर्च ऑपरेशन में जेल के वार्ड नंबर-4 और वार्ड नंबर-9 में बंदियों ने जमीन में मोबाइल गाढ़कर छिपा रखे थे।

जेल प्रशासन ने गड्‌ढे खोदकर दोनों मोबाइल जमीन से निकाले। दो अलग-अलग सेल में मिले दोनों मोबाइल के बारे में बंदियों से पूछताछ भी की गई। मोबाइल रखने वाले बंदियों के बारे में पता नहीं चल सका। जेल प्रशासन की ओर से लालकोठी थाने में बंदियों के सेल से मोबाइल मिलने की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई। पुलिस ने जेल में मिले दोनों मोबाइल को जब्त कर लिया है। पुलिस की ओर से मोबाइल रखने वाले बंदियों की जानकारी के लिए कॉल डिटेल निकलवाई जा रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *