Himachal Rain Chaos: 3 National Highways Shut, Maharashtra Army Rescues, Poonch Landslide Traps 400 | देहरादून के सहस्त्रधारा में बादल फटा, टपकेश्वर मंदिर डूबा: मंडी के धर्मपुर में बाढ़, बसें बहीं; महाराष्ट्र में बाढ़ में फंसे लोगों को सेना ने बचाया

Actionpunjab
2 Min Read


  • Hindi News
  • National
  • Himachal Rain Chaos: 3 National Highways Shut, Maharashtra Army Rescues, Poonch Landslide Traps 400

कुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

उत्तराखंड के देहरादून में सहस्त्रधारा में सोमवार देर रात बादल फटा। भारी बारिश से तमसा नदी में आई बाढ़ में 2 लोग लापता हो गए, जबकि कई गाड़ियां बह गईं। कई दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं।

हिमाचल प्रदेश के मंडी के धर्मपुर बस स्टैंड में भी रात में हुई बारिश के बाद मलबा भर गया। बाढ़ में कई बसें दूर तक बह गईं। राज्य में 3 नेशनल हाईवे बंद हैं। 493 सड़कों पर आवाजाही ठप है।

भारी बारिश ने महाराष्ट्र के मुंबई में रेलवे ट्रैक, सब-वे व सड़कों पर पानी भर गया। बीड में 11 ग्रामीणों को वायुसेना ने एयरलिफ्ट किया।

बारिश और बाढ़ की चेतावनी के कारण जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान और तेलंगाना जैसे राज्यों में स्कूल बंद रहे। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के कलाबन गांव में जमीन धंसने से कई मकानों को नुकसान पहुंचा।

तस्वीरों से जानिए देश में बारिश का हाल…

देहरादून में बादल फटने से आई बाढ़ में कार फंस गई। एक शख्स कार को बहने से बचाने की कोशिश करता नजर आया।

देहरादून में बादल फटने से आई बाढ़ में कार फंस गई। एक शख्स कार को बहने से बचाने की कोशिश करता नजर आया।

मंडी के धर्मपुर में बस स्टैंड में बसें बाढ़ के पानी में बहकर काफी दूर तक चली गईं। पानी कम होने पर चारों तरफ मलबा फैला दिखाई दिया।

मंडी के धर्मपुर में बस स्टैंड में बसें बाढ़ के पानी में बहकर काफी दूर तक चली गईं। पानी कम होने पर चारों तरफ मलबा फैला दिखाई दिया।

राज्यों में बारिश का डेटा मैप से समझें…

राज्यों में कल कैसा रहेगा मौसम…

लाइव अपडेट्स

अभी

  • कॉपी लिंक

शहरों में बारिश का हाल…

खबरें और भी हैं…
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *