राजस्थान में बारिश का दौर थमने के बाद तापमान में उतार-चढ़ाव हो रहा है। सोमवार को राज्य के कई शहरों में दिन और रात के तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। सबसे ज्यादा तापमान गंगानगर में दर्ज हुआ, जबकि सबसे कम तापमान सिरोही जिले में।
.
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक अगले 24 से 48 घंटे के दौरान राज्य के अन्य कुछ जिलों से मानसून की विदाई हो सकती है। वर्तमान में मानसून के लौटने की परिस्थितियां अनुकूल हैं। वहीं, मौसम विभाग ने 18 सितंबर से 10 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
पिछले 24 घंटे के दौरान राजस्थान के लगभग सभी शहरों में मौसम शुष्क रहा। जयपुर, जोधपुर, कोटा, अजमेर, बीकानेर, भरतपुर, श्रीगंगानगर, उदयपुर समेत कई शहरों में दिन में तेज धूप रही। श्रीगंगानगर में सोमवार को दिन में सबसे ज्यादा गर्मी रही, जहां अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
चूरू में कल अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर में 36, फलोदी में 35.6, हनुमानगढ़ में 36.4, दौसा में 35.2, झुंझुनूं में 35, बाड़मेर में 35.4, चित्तौड़गढ़ में 35.8, पिलानी में 36.5, अलवर में 36.6, जयपुर में 35, सीकर में 34.5, कोटा में 34.7, अजमेर में 33.4, भीलवाड़ा में 33.7, जैसलमेर में 34.4, जोधपुर में 33.4, जालोर में 32.1 और करौली में अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।



