सूचना के बाद रात को मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर शव को कब्जे में लेकर जाती पुलिस।
करनाल के कुंजपुरा थाना क्षेत्र के नलीपार गांव में 26 वर्षीय युवक ने संदिग्ध हालातों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान ऋषिपाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले उसका भाभी के साथ झगड़ा हुआ था, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। इसी दौर
.
वहां उसके साथ मारपीट की गई थी। इससे आहत होकर ऋषिपाल ने यह कदम उठाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी हाउस करनाल भेज दिया है। आज (मंगलवार को) शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

युवक की मौत के बाद रात को घर पर विलाप करती महिलांए।
भाभी से कहासुनी के बाद बढ़ा विवाद मृतक की मां ने बताया कि दो दिन पहले बड़े बेटे की पत्नी से ऋषिपाल का किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इसके बाद भाभी मायके चली गई। इसी बीच बड़े बेटे का साला दो लोगों को लेकर घर आया और ऋषिपाल को घर से बुलाकर ले गया।
परिजनों के अनुसार, बाहर ले जाकर ऋषिपाल पर हमला किया गया था, जिसमें उसे चोटें भी आईं। परिवार ने उसका मेडिकल भी करवाया और पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इस घटना और धमकियों से वह काफी आहत था। परिवार का आरोप है कि बड़े बेटे का साला बार-बार जान से मारने की धमकी भी दे रहा था।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम।
फंदे से लटका मिला शव, फोरेंसिक टीम ने की जांच घटना की सूचना के बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर जांच की गई। थाना प्रभारी विक्रांत ने बताया कि नलीपार गांव में युवक द्वारा सुसाइड की सूचना मिली थी। मौके पर एफएसएल टीम बुलाई गई। मृतक की भाभी मायके में है और उसका भाई फुसगढ़ का रहने वाला है। दो दिन पहले भी उनके बीच कहासुनी और झगड़ा हुआ था।
पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा शव थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए करनाल भेजा गया है। मंगलवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। परिजनों की शिकायत के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में घटना को लेकर मातम पसरा हुआ है और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।