Basedi MLA held public hearing | बसेड़ी विधायक ने की जनसुनवाई: बारिश से बर्बाद फसलों की गिरदावरी और मुआवजे का दिया आश्वासन – Dholpur News

Actionpunjab
1 Min Read



बसेड़ी विधायक संजय कुमार जाटव ने अपने कार्यालय में जनसुनवाई की।

बसेड़ी विधायक संजय कुमार जाटव ने अपने कार्यालय में जनसुनवाई की। उन्होंने क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। कई समस्याओं का निस्तारण मौके पर ही किया गया।

.

विधायक ने हाल ही में हुई अत्यधिक वर्षा और जलभराव से प्रभावित किसानों को राहत का भरोसा दिलाया। उन्होंने फसलों की गिरदावरी कराने और उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में नवनियुक्त सेवादल महिला जिला अध्यक्ष विनेश का स्वागत भी किया गया। जनसुनवाई में पूर्व पीसीसी सदस्य लाखन सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष रविन्द्र सिंह, ब्लॉक प्रवक्ता रामबली शर्मा और सेवादल जिला अध्यक्ष समृद्धि दीक्षित सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। एनएसयूआई ब्लॉक अध्यक्ष लोकेश पाराशर, बसेड़ी मंडल अध्यक्ष बाबूलाल जगरिया और बागथर मंडल अध्यक्ष लाखन सिंह गुर्जर समेत अन्य कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी भी मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *