Fatehabad Smuggler Arrest Heroin News Update | फतेहाबाद में हेरोइन सहित तस्कर गिरफ्तार: सप्लाई करने जा रहा था, पुलिस को देख घबराया, पीछा कर पकड़ा – Tohana News

Actionpunjab
1 Min Read



पुलिस की गिरफ्त में आरोपी बन्टी सिंह।

फतेहाबाद में एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन के नेतृत्व में चल रहे नशा मुक्त अभियान के दौरान यह कार्रवाई की गई। टोहाना पुलिस की सीआईए टीम ने टोहाना में आरोपी को पकड़ा। गुप्त सूचना के आधार पर सीआईए टीम ने भूत मार्केट टोहान

.

आरोपी नशीले पदार्थ की तस्करी की फिराक में घूम रहा था। सीआईए प्रभारी उपनिरीक्षक अशोक कुमार के अनुसार, आरोपी पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा तो कर्मचारियों की मदद से उसे काबू कर लिया। इस दौरान बंटी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से हेरोइन बरामद हुई है। इसकी अवैध बाजार में कीमत लाखों रुपए आंकी गई है।

प्रारंभिक जांच में आरोपी के अंतरराज्यीय तस्करी गिरोह से जुड़े होने के संकेत मिले हैं। थाना शहर टोहाना में आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम की एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य सहयोगियों की जानकारी जुटा रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *