Meeting in Delhi on water logging problem of Bhiwadi | भिवाड़ी की जल भराव समस्या पर दिल्ली में बैठक: मंत्री नितिन गडकरी और सांसद भूपेंद्र यादव की मीटिंग, राजस्थान-हरियाणा के अधिकारी मिलकर निकालेंगे समाधान – Bhiwadi News

Actionpunjab
3 Min Read


केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री और अलवर से सांसद भूपेंद्र यादव और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की बैठ हुई। ये बैठक मंगलवार को मंत्री नितिन गडकरी के आवास पर हुई जिसमें अलवर लोकसभा क्षेत्र के सड़क तंत्र के विस्त

.

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) और जिले के जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में क्षेत्र की कनेक्टिविटी, ग्रामीण विकास, और औद्योगिक समृद्धि को बढ़ावा देने वाली परियोजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई।

जनप्रतिनिधियों ने जताया आभार, भेंट की हस्तशिल्प सामग्री और कलाकंद

अलवर लोकसभा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के प्रतिनिधि मंडल ने भूपेंद्र यादव की अगुवाई में नितिन गडकरी का अभिनंदन किया। उन्होंने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे, सरिस्का एलिवेटेड रोड, पनियाला-बड़ौदा मेव एक्सप्रेसवे (भारतमाला परियोजना), और CRIF परियोजनाओं की सौगातों के लिए आभार व्यक्त किया। इस मौके पर रामगढ़ की प्रसिद्ध पॉटरी, महिला स्वयं सहायता समूहों की हस्तशिल्प सामग्री और अलवर की खास पहचान कलाकंद भेंट किया गया।

अलवर लोकसभा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के प्रतिनिधि मंडल ने रामगढ़ की प्रसिद्ध पॉटरी और अलवर की खास पहचान कलाकंद भेंट किया गया।

अलवर लोकसभा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के प्रतिनिधि मंडल ने रामगढ़ की प्रसिद्ध पॉटरी और अलवर की खास पहचान कलाकंद भेंट किया गया।

भिवाड़ी में जलभराव समस्या के समाधान पर मंथन

केंद्रीय मंत्री यादव ने भिवाड़ी में जलभराव की समस्या पर चर्चा की। सड़क मंत्री ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और हरियाणा सीएम सहित केंद्र के अधिकारियों के साथ बैठकर जल भराव समस्या सहित नेशनल हाईवे 919 पर जारी विवाद का स्थाई समाधान करने के लिए एक संयुक्त बैठक करने के निर्देश दिए। लेकिन इस बैठक का कोई समय अभी निश्चित नहीं किया गया है।

मंत्री नितिन गड़करी ने राजस्थान और हरियाणा के अधिकारियों और NHAI के साथ उच्च स्तरीय बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए

मंत्री नितिन गड़करी ने राजस्थान और हरियाणा के अधिकारियों और NHAI के साथ उच्च स्तरीय बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए

उन्होंने बताया कि 6 MLD CETP के माध्यम से औद्योगिक इकाइयों का दूषित पानी शोधित किया जा रहा है, और 34 MLD STP का कार्य प्रगति पर है। केंद्रीय सड़क मंत्री ने राष्ट्रीय राजमार्गों पर जलभराव के स्थायी समाधान के लिए राजस्थान और हरियाणा के अधिकारियों व NHAI के साथ उच्च स्तरीय बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए।

नीमराना से भिवाड़ी तक प्रस्तावित सड़क को केएमपी एक्सप्रेसवे तक विस्तारित करने का प्रस्ताव रखा गया, जिससे ट्रैफिक जाम कम होगा और उद्योगों को माल परिवहन में सुविधा मिलेगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *