SP leader raised questions on law and order | सपा नेता ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए: गोरखपुर, गाजीपुर समेत कई घटनाओं का जिक्र किया, कहा- कानून व्यवस्था ध्वस्त – Jaunpur News

Actionpunjab
2 Min Read


अंकित श्रीवास्तव | जौनपुरकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक
जौनपुर में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता रत्नाकर चौबे ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए। - Dainik Bhaskar

जौनपुर में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता रत्नाकर चौबे ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए।

जौनपुर में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष रत्नाकर चौबे ने उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था के लिए भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया। चौबे ने गोरखपुर और गाजीपुर सहित कई घटनाओं का जिक्र किया।

गोरखपुर में हुई एक घटना का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद में गौतस्करों ने एक नीट छात्रा का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी। उन्होंने कहा कि गौतस्करों ने गांव में घुसकर इस वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने गाजीपुर में एक भाजपा कार्यकर्ता की पुलिस हिरासत में कथित पिटाई से हुई मौत का भी जिक्र किया।

रत्नाकर चौबे के अनुसार, कार्यकर्ता अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहा था, तभी पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिससे उसकी मौत हो गई। उन्होंने जिला प्रशासन पर आरोप लगाया कि उन्होंने इसे ‘हार्ट अटैक’ का मामला बताया। सपा नेता ने उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति को ‘पूरी तरह समाप्ति की कगार पर’ बताया।

उन्होंने जौनपुर में अनुराग यादव और महेश यादव की हत्या और मुंगराबादशाहपुर में दो सगे भाइयों की गोली मारकर हत्या जैसी घटनाओं का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि जिले के साथ-साथ पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। रत्नाकर चौबे ने भाजपा नेताओं पर अपने ही कार्यकर्ता के प्रति उदासीनता का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जहां समाजवादी पार्टी अपने कार्यकर्ताओं के लिए खड़ी रहती है, वहीं भाजपा के कार्यकर्ता की मौत पर कोई नेता सामने नहीं आया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *