bhiwani-loharu-seva-pakhwada-tree-plantation-cleanliness-drive | लोहारू नगर पालिका में सेवा पखवाड़ा शुरू: पौधारोपण कर लगाए ट्री गार्ड, स्वच्छता-सौंदर्यीकरण पर जोर; सचिव की लोगों से अपील – Loharu News

Actionpunjab
2 Min Read


नगरपालिका में सेवा पखवाड़े की शुरूआत करते हुए सचिव व अन्य।

भिवानी जिले के लोहारू में सरकारी निर्देशों के तहत सेवा पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा। नगर पालिका परिसर में आज पौधारोपण किया गया। पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड भी लगाए गए।

.

पखवाड़े में रोज नई गतिविधियां होंगी

नगर पालिका सचिव तेजपाल तंवर ने बताया कि पखवाड़े में रोज नई गतिविधियां होंगी। इनमें अतिक्रमण हटाना, शहर की सफाई, सौंदर्यीकरण, पौधारोपण, कचरा प्रबंधन और जागरूकता अभियान शामिल हैं। उन्होंने कहा कि 2 अक्टूबर तक यह अभियान जारी रहेगा।

पखवाड़े के दौरान सफाई करते कर्मचारी।

पखवाड़े के दौरान सफाई करते कर्मचारी।

नागरिकों से सहयोग की अपील

सचिव तंवर ने शहर के दुकानदारों और नागरिकों से सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि दुकानदार सीमा में रहकर सामान रखें। कचरा इधर-उधर न फैलाएं। कचरा गाड़ी आने पर उसी में कचरा डालें। उन्होंने कहा कि स्वच्छता सभी की जिम्मेदारी है। स्वच्छ वातावरण से बीमारियां कम होती हैं और शहर का सौंदर्य बढ़ता है।

कार्यक्रम में प्रधान प्रदीप बंटी तायल, एमई सुरेंद्र सांगवान, जेई कृष्ण सैनी, लेखाकार सूर्य दत्त तिवारी, दरोगा राजिंद्र और नगर पालिका के कई कर्मचारी मौजूद थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *