Jhajjar Bahadurgarh 10 Year Old Boy Missing Drain| haryana news | बहादुरगढ़ में 10 वर्षीय बच्चा लापता: ड्रेन किनारे मिली साइकिल, डूबने की आशंका, तलाश जारी – bahadurgarh (jhajjar) News

Actionpunjab
3 Min Read


बहादुरगढ़ में ड्रेन के पास बच्चे को ढूंढने पहुंचे लोग।

बहादुरगढ़ के अशोक विहार इलाके से एक 10 वर्षीय बालक लापता हो गया है। वह सुबह 6 बजे साइकिल चलाते हुए घर से निकला था। एक घंटे बाद जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 112 पर भी सूचना दी। शाम को पुलिस को जान

.

ऐसे में परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे और तलाश शुरू की लेकिन अब तक उसका कोई पता नहीं चल सका है। पुलिस और परिजन ड्रेन के किनारे पहुंच गए हैं और उसकी तलाश शुरू कर दी है। अंधेरा होने की वजह से तलाशी अभियान ठीक ढंग से शुरू नहीं हो सका है। ऐसे में गुरुवार सुबह ड्रेन में गोताखोरों की मदद से आनंद को ढूंढने का प्रयास किया जाएगा।

बहादुरगढ़ में ड्रेन किनारे बच्चे को ढूंढने पहुंचे परिजन और अन्य लोग।

बहादुरगढ़ में ड्रेन किनारे बच्चे को ढूंढने पहुंचे परिजन और अन्य लोग।

UP के गाजीपुर का रहने वाला है परिवार

आनंद का परिवार मूल रूप से गाजीपुर, उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और बहादुरगढ़ के अशोक विहार की गली नंबर 3 में रहता है। आनंद के पिता सुनील एक फैक्ट्री में काम करते हैं। सुनील ने बताया कि आनंद पांचवीं कक्षा में पढ़ता है। बुधवार को परीक्षा न होने की वजह से वह सुबह घर से साइकिल लेकर निकल गया था। वह काफी देर तक घर नहीं लौटा तो उसकी खोजबीन शुरू की गई।

काफी खोजबीन के बाद ड्रेन के पास मिली साइकिल

परिजनों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। दिनभर तलाश करने के बाद भी पता न चलने पर शाम को सूचना मिली कि उसकी साइकिल वेस्ट जुआं ड्रेन के पास पड़ी है। इंस्कान मंदिर के पास शाम करीब 7:30 बजे जब वे मौके पर पहुंचे तो उन्हें ड्रेन के पास आनंद की साइकिल मिली। इसके बाद परिजनों ने आशंका जताई कि आनंद ड्रेन में डूब गया है।

DCP बोले.. बच्चे के अभी ड्रेन में डूबने की पुष्टि नहीं

घटना की सूचना मिलते ही लाइनपार थाना पुलिस पहुंच गए। पुलिस ने ड्रेन में आनंद की तलाश शुरू कर दी है। डीसीपी मयंक मिश्रा ने बताया कि बच्चा सुबह से लापता है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। ड्रेन के पास बच्चे की साइकिल मिली है। पता चला है कि एक महिला ने उसे डूबते हुए देखा है। हालांकि, अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है और उम्मीद है कि बच्चा सुरक्षित मिल जाएगा।

पुलिस और परिजन सुरक्षित वापसी की कर रहे उम्मीद

पुलिस ने आसपास के लोगों से भी पूछताछ की है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि बच्चे के बारे में कोई जानकारी मिल सके। फिलहाल, पुलिस और परिजन दोनों ही आनंद की सुरक्षित वापसी की उम्मीद कर रहे हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *