- Hindi News
- National
- Rahul Gandhi Vs EC BJP; Vote Chori | Election Commission Voter List Fraud
नई दिल्ली57 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

राहुल गांधी ने नई दिल्ली के इंदिरा भवन ऑडिटोरियम में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। वे ऐसे वोटर्स को भी लेकर आए, जिनके नाम लिस्ट से हटाए गए।
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को ‘वोट चोरी’ पर दूसरी बार प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इससे पहले उन्होंने 7 अगस्त को मीडिया से बात की थी।
राहुल ने 31 मिनट के प्रजेंटेशन में वोट चोरी के आरोप लगाए और सबूत दिखाने का दावा किया। उन्होंने कहा- चुनाव आयोग जानबूझकर कांग्रेस के वोटों को निशाना बना रहा है और उनके नाम डिलीट कर रहा है।
राहुल इस बार अपने साथ कर्नाटक के ऐसे वोटर्स को भी लेकर आए, जिनके नाम वोटर्स लिस्ट से डिलीट किए गए।
उन्होंने आरोप लगाया कि भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार उन लोगों की रक्षा कर रहे हैं, जिन्होंने भारतीय लोकतंत्र को बर्बाद कर दिया है। उन्होंने फिर कहा कि महाराष्ट्र, हरियाणा और यूपी में यही हो रहा है।
चुनाव आयोग ने राहुल के आरोपों को गलत और निराधार बताया।
कहा-
कोई भी आम नागरिक ऑनलाइन किसी का भी वोट डिलीट नहीं कर सकता। किसी का वोट डिलीट करने से पहले संबंधित व्यक्ति को अपनी बात रखने का मौका दिया जाता है।

राहुल ने 4 बड़े आरोप…
राहुल का दावा- कर्नाटक के आलंद में 6018 वोटर्स को डिलीट करने की कोशिश हुई

राहुल ने ‘कर्नाटक के आलंद विधानसभा क्षेत्र का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा 2023 के चुनाव में किसी ने 6,018 वोट डिलीट करने की कोशिश की। इसकी संख्या ज्यादा भी हो सकती है। हमें नहीं पता कि कुल कितने वोट डिलीट किए गए। इन्हें डिलीट करते समय गलती से मामला पकड़ में आ गया।
उन्होंने कहा- हुआ यूं कि वहां की एक बूथ-लेवल अधिकारी ने देखा कि उसके चाचा का वोट डिलीट हो गया है। उसने जांच की तो पाया पड़ोसी ने वोट डिलीट किया था। बीएलओ ने उससे बात की। जब उसने अपने पड़ोसी से पूछा तो उसने कहा कि मैंने कोई वोट डिलीट नहीं किया। यानी न तो जिस व्यक्ति ने वोट डिलीट किया और न ही जिसका वोट डिलीट हुआ- दोनों को इस बारे में कुछ पता था। असल में किसी और ताकत ने सिस्टम को हाईजैक करके ये वोट डिलीट किए थे।
गोदाबाई के लॉगिन का इस्तेमाल कर 12 लोगों का नाम हटाने का आरोप

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान 63 साल की गोदावाई का वीडियो दिखाया गया। जिसमें उन्होंने कहा- मेरा वोट डिलीट किया गया। मुझे इसकी कोई जानकारी नहीं है। गोदावाई के नाम से फेक लॉगिन बनाया गया। 12 वोटर्स के नाम डिलीट किए गए।
मोबाइल नंबर्स जिनका इस्तेमाल वोटर्स को हटाने के लिए किया गया

राहुल ने दावा किया कि आलंद में जिन वोटर्स के नाम डिलीट किए गए उनको हटाने के लिए दूसरे राज्यों में ऑपरेट हो रहे मोबाइल नंबर का इस्तेमाल किया गया। राहुल ने प्रजेंटेशन में उनके नंबर भी बताए। गोदावाई के 12 पड़ोसी के नाम भी हैं, जिन्हें इन मोबाइल नंबर्स से डिलीट किया गया।
कर्नाटक CID ने चुनाव आयोग को 18 बार रिमाइंडर लेटर्स भेजे

राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयोग के ज्ञानेश कुमार पर वोट चोरों की मदद का आरोप लाया। उन्होंने कहा- ज्ञानेश कुमार जी वोट-चोरों की रक्षा कर रहे हैं। इसके साफ सबूत हैं। इसमें कोई कन्फ्यूजन नहीं है।
राहुल ने कहा- मैं ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इतने सीधे आरोप क्यों लगा रहा हूं। कर्नाटक में इस मामले की जांच जारी है। कर्नाटक CID ने 18 महीनों में चुनाव आयोग को 18 पत्र भेजे। कुछ बहुत ही सरल तथ्य मांगे हैं।
पहला- हमें वह डेस्टिनेशन IP दीजिए, जिससे ये फॉर्म भरे गए। दूसरा- हमें उन डिवाइस डेस्टिनेशन पोर्ट्स दीजिए, जिनसे ये आवेदन दाखिल किए गए। तीसरा- सबसे महत्वपूर्ण, OTP ट्रेल्स दीजिए, क्योंकि आवेदन दाखिल करने के लिए OTP लेना पड़ता है।
कर्नाटक CID ने 18 बार चुनाव आयोग से जानकारी मांगी, लेकिन ECI ने नहीं दी। ऐसा क्यों किया जा रहा है, क्योंकि इससे हमें पता चल जाएगा कि यह ऑपरेशन कहां से चल रहा है। हमें पूरी तरह यकीन है कि यह हमें उसी जगह तक ले जाएगा।
बूथ के पहले वोटर को सॉफ्टवेयर के जरिए डिलीट किया गया

राहुल ने कहा कि सेंट्रलाइज्ड तरीके से नामों को वोटर लिस्ट से डिलीट किया गया। इसके लिए सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल हुआ। उदाहरण देते हुए कहा- इन सीरियल नंबर को देखिए, हर जगह सीरियल नंबर वन है। इसका मतलब है कि ये बूथ का पहला वोटर है। सॉफ्टवेयर बूथ के पहले नंबर के वोटर को चुन रहा है और डिलीट कर रहा है। सॉफ्टवेयर प्रोग्राम कह रहा है कि सीरियल नंबर 1 को निकालो और उसकी ओर से डिलीट करो।
राहुल ने 7 अगस्त को दिल्ली में कहा था- EC ने BJP के साथ चुनाव चुराया


राहुल की प्रेस कॉन्फ्रेंस की पल-पल की अपडेट के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाएं……
अपडेट्स
07:50 AM18 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
अनुराग ठाकुर ने कहा- राहुल धमाका करने आए थे, ड्रामा करके चले गए
अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस की हताशा बढ़ती जा रही है। ऑनलाइन किसी का नाम नहीं काटा जा सकता है। बिना किसी की बात सुने किसी का वोट नहीं काटा जाता, उस पर फैसला नहीं लिया जाता। कर्नाटक की आलंद विधानसभा सीट पर वोट काटने का आरोप राहुल गांधी लगा रहे हैं। बता दें चुनाव आयोग ने पहले ही इसकी जानकारी दे दी थी। EC ने मोबाइल नंबर दे दिया है। IP एड्रेस दिए हैं। जब सब कुछ दे दिया है तो कर्नाटक सीआईडी ने अब तक क्या किया। 2023 में 48 वोट से आलंद विधानसभा से कांग्रेस उम्मीदवार जीता था। क्या वोट चोरी कर चुनाव जीता था। राहुल ने गलत आरोप लगाए हैं। कभी EC पर तो कभी VVPT पर, SIR पर सवाल खड़े करते हैं। ये सब करके राहुल गांधी क्या चाहते हैं। राहुल गांधी इन आरोप पर शपथ पत्र क्यों नहीं देते। वे धमाका करने आए थे, ड्रामा करके चले गए।
07:28 AM18 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
चुनाव आयोग बोला- आलंद में वोट डिलीट की नाकाम कोशिशें हुई थीं
चुनाव आयोग ने X पोस्ट में कहा- साल 2023 में आलंद विधानसभा क्षेत्र में वोट डिलीट करने की नाकाम कोशिशें हुई थीं। इस मामले में चुनाव आयोग ने खुद FIR दर्ज कराई थी।
आयोग के रिकॉर्ड के मुताबिक 2018 में आलंद सीट भाजपा के सुभाष गुट्टेदार ने जीती थी और 2023 में कांग्रेस के बीआर पाटिल ने जीत हासिल की थी।
07:25 AM18 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे बोले- ये सब राहुल की साजिश
राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा- क्या राहुल गांधी जी ने 2023 की अमेरिका यात्रा में तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन के उन सलाहकारों से व्हाइट हाऊस में मुलाकात की थी, जिन्होंने 2020 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव को प्रभावित किया था? क्या राहुल गांधी जी उस सलाह यानि संविधान बचाओ की झूठी कहानी गढ़कर हारने के बाद उन्हीं लोगों के कहने पर अब चुनाव आयोग पर प्रश्नचिह्न लगा कर लोकतंत्र खत्म करना चाहते हैं? सभी जानकारी प्रमाण के साथ संसद के शीतकालीन सत्र में दूंगा। साजिश साजिश ओर चन्द्रकांता उपन्यास।
06:13 AM18 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
राहुल बोले- देश की डेमोक्रेसी हाईजैक हो गई
राहुल ने कहा, “अब चुनाव आयोग के अंदर से जानकारी आ रही है, जो पहले नहीं आ रही थी। क्योंकि भारत की जनता ये सही मानेगी, क्योंकि जब देश के युवा को एक बार ये पता लगा कि चोरी हो रही है तो वो नहीं सहेंगें। मैं सब कुछ सबूत के साथ दिखाऊंगा, मैं अभी नीव तैयार कर रहा हूं, हाइड्रोजन बम में सब कुछ ब्लैक-व्हाइट है। देश की डेमोक्रेसी हाईजेक हो गई है।”
06:11 AM18 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
राहुल ने कहा- मैं सिर्फ सबूत दे रहा हूं
दूसरा सवाल: ज्ञानेश कुमार को पता है कि ये कौन कर रहा हैं, कांग्रेस का वोटर हटाए जा रहे हैं। 1 हफ्ते में अगर जबाव नहीं दिया गया तो आपका क्या करेंगे, क्या कोर्ट का रुख लेंगे। राहुल का जवाब- ये मेरा काम नहीं है, ये काम देश के लीगल इंस्टीट्यूशन का है, मैं आपको सबूत दे रहा हूं, आपको इस पर एक्शन लेना होगा। भारत में लोकसभा वाय लोकसभा वोट चोरी हो रही है। भारत के युवाओं को मेरा काम सच्चाई दिखाई का है। ये संविधान भारत का रखवाला है, मैं इसकी रखवाली कर रहा हूं जो कि मेरा काम नहीं है, ये काम लीगल इंस्टीट्यूशन का है।
06:09 AM18 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
राहुल बोले- हमारा काम सच्चाई सामने लाना है
पहला सवाल न्यूज एजेंसी PTI ने किया। पूछा- आपने नया खुलासा किया, पहले भी महादेव पुरा का बताया था, लेकिन ECI इस पर एक्शन हीं ले रहा, पूरे देश में SIR लाने की तैयारी है। आपका क्या स्टैंड है।
राहुल का जवाब- हमारा काम आपके सामने सच्चाई रखने का है। देश में लीगल सिस्टम भी है, उनके भी इसे देखना चाहिए, हम सच्चाई दिखाई, पहले मैंने एडिशन दिखाया, अब डिलीशन दिखाया, दोनों का स्ट्रक्चर दिखाया, सिस्टिम दिखाया, जो जोड़ रहा है और हटा रहा है, हमने सारे पते दिखाए, कर्नाटक-महाराष्ट्र-बिहार में हर जगह एक ही तरह से वोट डिलीट किए गए।
06:07 AM18 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
राहुल ने कहा, ज्ञानेश कुमार जी आप अपना काम कीजिए
राहुल ने कहा, “हमारी सलाह है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार जी आप अपना काम कीजिए, कर्नाटक CID को एक हफ्ते में आप जबाव दें। नहीं तो देश साफ होगा कि आप हिंदुस्तान के कंस्टिट्यूशन की हत्या में शामिल हैं। युवा आपसे जवाब मांगेंगे।”
05:54 AM18 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
राहुल ने ‘वोट चोरी’ पर कहा- हाइड्रोजन बॉम्ब आ रहा है
राहुल ने ‘वोट चोरी’ के कथित सबूतों पर कहा कि हाइड्रोजन बॉम्ब आ रहा है। ये एक और उदाहरण है वोट चोरी था। पिछली बार मैंने आपकी एडिशन का बताया था, आज डिलीशन का बताया है। ये सेंट्रेलेजाइजेशन, कॉल सेंटर के यूज से किए गए हैं। यह सब जानकारी पुख्ता सबूत के साथ बता रहे हैं। ECI के चीफ ज्ञानेश कुमार वोट चोरों की रक्षा कर रहे हैं।
05:52 AM18 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
राहुल ने कहा- मैं लोकतांत्रिक प्रक्रिया की रक्षा कर रहा हूं
राहुल ने कहा, “मैं इस मंच से ऐसी कोई बात नहीं कहूंगा, जो 100 प्रतिशत सच नहीं है। मैं ऐसा इंसान हूं जो अपने देश से प्यार करता है, अपने संविधान से प्यार करता है। लोकतांत्रिक प्रक्रिया से प्यार करता है और उसी प्रक्रिया की रक्षा कर रहा हूं। मैं यहां ऐसी कोई बात नहीं कहूंगा, जो 100 प्रतिशत सबूतों पर आधारित न हो और जिसे आप परख न सकें।”
05:50 AM18 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
चुनाव आयोग लोकतंत्र को खत्म करने वालों को बचा रहा
राहुल गांधी ने कहा कि भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त उन लोगों को बचा रहे हैं, जिन्होंने भारतीय लोकतंत्र को खत्म कर दिया है।
05:49 AM18 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
राहुल का आरोप- किसी ताकत ने सिस्टम हाईजैक करके वोट डिलीट किए
राहुल गांधी ने कहा, ‘आलंद कर्नाटक का एक विधानसभा क्षेत्र है। वहां किसी ने 6,018 वोट डिलीट करने की कोशिश की. हमें नहीं पता कि 2023 के चुनाव में कुल कितने वोट डिलीट किए गए, लेकिन यह संख्या 6,018 से कहीं ज्यादा थी। बस इतनी बात हुई कि इन 6,018 वोटों को डिलीट करते समय गलती से मामला पकड़ में आ गया। हुआ यूं कि वहां की एक बूथ-लेवल अधिकारी ने देखा कि उसके चाचा का वोट डिलीट हो गया है। उसने जांच की कि उसके चाचा का वोट किसने डिलीट किया, तो पता चला कि पड़ोसी ने डिलीट किया है। जब उसने अपने पड़ोसी से पूछा तो उसने कहा कि मैंने कोई वोट डिलीट नहीं किया. यानी न तो जिस व्यक्ति ने वोट डिलीट किया और न ही जिसका वोट डिलीट हुआ- दोनों को इस बारे में कुछ पता था. असल में किसी और ताकत ने सिस्टम को हाईजैक करके ये वोट डिलीट किए थे।
05:47 AM18 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
राहुल ने कर्नाटक के एक वोटर को मंच पर बुलाया

राहुल ने आरोप लगाया कि एक कन्नड वोटर का वोट डिलीट किया गया। उन्होंने वोटर को मंच पर बुलाकर उससे बात रखने को कहा। वोटर ने बताया, “मेरे नाम पर 12 लोगों का नाम डिलीट किया गया है। हालांकि मुझे इसकी जानकारी भी नहीं। मैंने नही किसी को मैसेज किया और न ही किया को बुलाया।”
05:42 AM18 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
राहुल ने कहा- कर्नाटक के आलंद में 6018 वोट हटाए
राहुल गांधी ने कहा, ‘मैं पुख्ता सबूतों के साथ अपनी बात कह रहा हूं। देश का दलित और ओबीसी इनके निशाने पर है। मुझे अपने देश और संविधान से प्यार है और मैं अपने संविधान की रक्षा करूंगा.’ राहुल ने दावा किया कि कर्नाटक के आलंद में 6018 वोट खत्म किए गए।
05:32 AM18 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
वोट चोरी के आरोप पर राहुल की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू
वोट चोरी के आरोप पर राहुल की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि हम सबूतों के साथ अपनी बात रखेंगे। चुनाव आयोग चुनाव के बाद कोई सिस्टमेटिकली लाखों वोटर्स को टारगेट करके उनके नाम हटा रहा है। कर्नाटक के आनंद में 2023 के चुनाव में किसी ने 6018 वोट डिलीट किए।
05:24 AM18 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
निशिकांत दुबे बोले- आज लोकतंत्र को कमजोर करने की साजिश का हिस्सा बनेंगे राहुल
05:20 AM18 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस के पहले पोस्ट- कुर्सी की पेटी बांध लीजिए
05:17 AM18 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
राहुल ने पहले चुनाव आयोग पर 3 बार आरोप लगाए
2 अगस्त: संविधान की रक्षा करने वाली संस्था को मिटा दिया गया राहुल ने कहा कि संविधान की रक्षा करने वाली संस्था को मिटाकर उस पर कब्जा कर लिया गया है। हमारे पास ऐसे सबूत हैं जो पूरे देश को दिखा देंगे कि चुनाव आयोग जैसी संस्था का कोई अस्तित्व ही नहीं है। यह गायब हो गई है।
उन्होंने कहा- चुनाव आयोग जैसी संस्था ठीक से काम नहीं करती। आपको जानकर हैरानी होगी कि चुनाव आयोग जो दस्तावेज उपलब्ध कराता है, उन्हें स्कैन या कॉपी नहीं किया जा सकता। चुनाव आयोग मतदाता सूची पर स्कैन और कॉपी प्रोटेक्शन क्यों लागू करता है?
1 अगस्त: राहुल बोले- मेरे पास वोट चोरी के 100% सबूत राहुल ने कहा- मैं इसे हल्के में नहीं बल्कि सौ प्रतिशत प्रमाण के साथ कह रहा हूं। जैसे ही हम इसे जारी करेंगे, पूरे देश को पता चल जाएगा कि चुनाव आयोग भाजपा के लिए वोट चुराने का काम कर रहा है। हमें मध्य प्रदेश चुनाव, लोकसभा चुनाव में शक था, महाराष्ट्र चुनाव के दौरान हमारा शक और बढ़ गया।

24 जुलाई 2025: आप सोचते हैं कि बच जाएंगे, गलतफहमी है राहुल ने कहा- चुनाव आयोग ने कर्नाटक की एक सीट पर धोखाधड़ी कराई। हमारे पास इसके 100% सबूत हैं। एक ही निर्वाचन क्षेत्र में 50, 60 और 65 साल के हजारों नए वोटरों को सूची में जोड़ा गया है और 18 साल से ज्यादा उम्र के वोटरों को सूची से हटा दिया गया है।
उन्होंने कहा- हमे अभी एक सीट की जांच में यह गड़बड़ी मिली। मुझे पूरा यकीन है कि हर सीट पर यही नाटक चल रहा है। मैं चुनाव आयोग को एक मैसेज देना चाहता हूं। अगर आपको लगता है कि आप इससे बच निकलेंगे, तो ये आपकी गलतफहमी है।
05:16 AM18 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
राहुल ने वोट चोरी पर पहली कॉन्फ्रेंस 7 अगस्त को थी
राहुल गांधी ने 7 अगस्त को वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर 1 घंटे 11 मिनट तक 22 पेज का प्रेजेंटेशन दिया था। राहुल ने स्क्रीन पर कर्नाटक की वोटर लिस्ट दिखाते हुए कहा कि वोटर लिस्ट में संदिग्ध वोटर मौजूद हैं। राहुल ने महाराष्ट्र और हरियाणा में भी भाजपा पर वोट चोरी के आरोप लगाए। उन्होंने क्या-क्या दावे किए, सिलसिलेवार पढ़िए…
1. कर्नाटक की महादेवपुरा सीट पर 1 लाख वोट चोरी का आरोप
राहुल ने कर्नाटक की महादेवपुरा असेंबली सीट की वोटर लिस्ट स्क्रीन पर दिखाते हुए कहा- यहां के 6.5 लाख वोट में से 1 लाख वोटों की चोरी हुई है। कर्नाटक में हमें 16 सीटों पर जीत मिलती, लेकिन हम सिर्फ 9 सीटों पर जीते।
राहुल ने कहा- बेंगलुरु सेंट्रल सीट पर कांग्रेस को 6,26,208, भाजपा को 6,58,915 वोट मिले। दोनों पार्टियों को मिले वोटों का अंतर सिर्फ 32,707 था। वहीं जब महादेवपुरा असेंबली सीट पर वोटिंग हुई तो दोनों पार्टियों के बीच वोट का अंतर 1,14,046 का था। इस हिसाब से देखें तो 1 लाख से ज्यादा वोटों की चोरी हुई।
2. महाराष्ट्र में 40 लाख फर्जी नाम होने का दावा
राहुल ने कहा- महाराष्ट्र में चंद महीने में लाखों मतदाताओं के नाम सूची में जोड़े गए, जो काफी चिंताजनक है। 40 लाख वोटर रहस्यमयी हैं। यहां पांच महीने में कई वोटर जोड़े गए। वोटर लिस्ट को लेकर चुनाव आयोग को जवाब देना चाहिए। उन्हें बताना चाहिए कि क्या वोटर लिस्ट सही है या गलत।
कांग्रेस सांसद ने कहा- शाम पांच बजे के बाद वोटर टर्नआउट का बढ़ना भी हैरान करने वाला है। शाम पांच बजे के बाद वोटिंग क्यों बढ़ी? चुनाव आयोग इसका जवाब दे। कांग्रेस पार्टी ने वोटों की धांधली के मामले में चुनाव आयोग से सवाल पूछे हैं, लेकिन आयोग ने एक भी जवाब नहीं दिया। हमें वोटों की चोरी पकड़ने में छह महीने का वक्त लगा है।
3. हरियाणा में हार के लिए वोटर लिस्ट को जिम्मेदार बताया
राहुल ने कहा- ये गड़बड़ियां इसलिए हैं क्योंकि चुनाव आयोग वोटर्स का डेटा उपलब्ध नहीं कराता। उन्होंने आरोप लगाया कि इस वजह से वोटों की चोरी हो रही है। हरियाणा में कांग्रेस की हार के लिए उन्होंने इन गड़बड़ियों को ही जिम्मेदार बताया।
05:03 AM18 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
चुनाव आयोग ने किए बदलाव, EVM पर अब कैंडिडेट्स के रंगीन फोटो लगेंगे

EVM बैलेट पेपर पर अब उम्मीदवारों के रंगीन फोटो होंगे। इसके अलावा प्रत्याशियों की नंबरिंग और उनका फॉन्ट साइज भी बड़ा होगा, जिससे वोटर वोट डालने के पहले उसे अच्छे से पढ़ और देख सकें। न्यूज एजेंसी ANI के अनुसार चुनाव आयोग (ECI) इसकी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव से करेगा। इसके लिए EC ने एक गाइडलाइन जारी की है। पूरी खबर पढ़ें…
05:03 AM18 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
चुनाव आयोग ने कहा- बिहार की तरह देशभर में SIR होगा

चुनाव आयोग (EC) ने बुधवार को बताया कि स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) बिहार की तर्ज पर देशभर में होगा, लेकिन ज्यादातर राज्यों में आधे से ज्यादा मतदाताओं को किसी प्रकार का दस्तावेज दिखाने की जरूरत नहीं होगी। ऐसा इसलिए क्योंकि उनके नाम पिछली SIR की वोटर लिस्ट में शामिल हैं। पूरी खबर पढ़ें…