फतेहाबाद में फेसबुक पर हथियार के साथ फोटो डालकर BJP नेता को गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देने वाला हिस्ट्रीशीटर पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। आरोपी की पहचान गांव ढाणी मियां खां निवासी नवदीप सिंह उर्फ जॉली सुल्तान के रूप में हुई है। आरोपी को को
.
शहर थाना प्रभारी सुरेंद्रा ने बताया कि पुलिस को शिकायत मिली थी कि आरोपी जॉली सुल्तान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर हथियार के साथ फोटो अपलोड की और महाशक्ति चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक और बीजेपी किसान माेर्चा के पूर्व प्रदेश सचिव भवानी सिंह को अभद्र भाषा में गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
शिकायत में यह भी बताया गया कि भवानी सिंह समाज सुधार एवं नशा विरोधी अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं, जिस कारण उन्हें निशाना बनाया गया। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। सिटी थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 25(1)B(A)-54-59 शस्त्र अधिनियम एवं धारा 351(2) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया।

सिटी थाना फतेहाबाद।
आरोपी जॉली सुल्तान के खिलाफ ये हैं पहले से केस 1. सिटी थाना फतेहाबाद में साल 2020 में आईपीसी की धारा 380 के तहत केस दर्ज।
2. सदर थाना फतेहाबाद में साल 2019 में आईपीसी की धारा 457 व 380 के तहत केस दर्ज। 3. सिटी थाना फतेहाबाद में साल 2017 में आईपीसी की धारा 323, 324, 326, 34, 506 के तहत केस दर्ज। 4. सदर थाना फतेहाबाद में साल 2017 में आईपीसी की धारा 148, 149, 323, 506 के तहत केस दर्ज