![]()
जयपुर में नकली सोना बेचकर 23 लाख रुपए की ठगी का मामले में बिजनेस वुमन को श्याम नगर थाना पुलिस ने अरेस्ट किया है। कर्जा होने पर उसने उधारी चुकाने के लिए ठगी का प्लान बनाया था। मजबूरी बताकर नकली सोने को असली बताकर बेच कैश उठा लिया। श्याम नगर थाना पुलिस
.
एसएचओ दलबीर सिंह ने बताया- ठगी के मामले में आरोपी दिप्ती जैन (43) पत्नी विशाल जैन निवासी जय जवान कॉलोनी बजाज नगर को अरेस्ट किया है। वह टोंक रोड पर वुमेंस हब के नाम से बुटिक का बिजनेस करती है। बिजनेस में काफी घाटा हो गया था। कर्जा होने पर उसने अपने परिचित सुनील जैन को ही ठगने का प्लान बताया। अपनी मजबूरी होने की बताकर 270 ग्राम सोने की 22 चैन खुद की खरीदशुदा बेचना बताया।
असली की जगह नकली सोने की चेन बेचकर 23.66 लाख रुपए ऐंठ लिए। पीड़ित सुनील जैन के चेक करवाने पर सोने के नकली होने का पता चला। ठगी का पता चलने पर पीड़ित ने श्याम नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी बिजनेस वुमन दिप्ती जैन को अरेस्ट किया है।