Rain Alert, Weather Update 9 September: उत्तर भारत की बात करें तो 9-15 सितंबर के दौरान जम्मू कश्मीर, लद्दाख, 9-13 सितंबर के दौरान हिमाचल प्रदेश, 9-10 सितंबर और 15 सितंबर को उत्तराखंड में कहीं कहीं बारिश होगी।
Rain Alert, IMD Weather Update 9 September: उत्तरी बंगाल की खाड़ी और उसके आसपास के इलाकों में एक बार फिर से नया कम दबाव का क्षेत्र बनने जा रहा है। इसकी वजह से 9-11 सितंबर यानी कि तीन दिनों तक ओडिशा में बहुत भारी बारिश होगी। इसके अलावा, गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल, 10-13 सितंबर के दौरान छत्तीसगढ़, 10-11 सितंबर को तटीय आंध्र प्रदेश, 10-13 सितंबर के दौरान तेलंगाना और 11 व 12 सितंबर को मध्य प्रदेश में बहुत भारी बारिश होगी।
उत्तर भारत की बात करें तो 9-15 सितंबर के दौरान जम्मू कश्मीर, लद्दाख, 9-13 सितंबर के दौरान हिमाचल प्रदेश, 9-10 सितंबर और 15 सितंबर को उत्तराखंड में कहीं कहीं बारिश होगी। 9-15 सितंबर के दौरान पूर्वी यूपी, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, 11-15 सितंबर के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश, 12-15 सितंबर के दौरान पश्चिमी राजस्थान, 9 सितंबर और 11-15 सितंबर के दौरान पूर्वी राजस्थान में छिटपुट बारिश का अलर्ट है। वहीं, 14-15 सितंबर के दौरान हिमाचल प्रदेश, 11-14 सितंबर के दौरान उत्तराखंड में काफी ज्यादा बारिश होगी। 10-14 सितंबर के दौरान उत्तराखंड, 9-10 सितंबर के दौरान पूर्वी यूपी में आंधी तूफान और बिजली गिरने वाली है। 10-13 सितंबर के दौरान उत्तराखंड, 14-15 सितंबर के दौरान हरियाणा-चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में कहीं-कहीं भारी बरसात होगी।
मध्य भारत की बात करें तो 9-11 सितंबर के दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश, 9-10 सितंबर और 15 सितंबर को पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, 9 सितंबर को छत्तीसगढ़ में बारिश होगी। 12-15 सितंबर के दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश, 11-14 सितंबर के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ, 10-15 सितंबर के दौरान छत्तीसगढ़ में काफी ज्यादा व्यापक बारिश होगी। 9-13 सितंबर के दौरान छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश, 11-13 सितंबर के दौरान विदर्भ में आंधी तूफान का अलर्ट है। 12-14 सितंबर के दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश, 11 सितंबर को पूर्वी मध्य प्रदेश, 12-13 सितंबर के दौरान विदर्भ में कहीं-कहीं भारी बारिश होगी।
पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा में भी होगी बारिश
इसके अलावा, पूर्वी भारत के लिए मौसम विभाग का कहना है कि अंडमान और निकोबार द्वीप, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में 9-15 सितंबर के दौरान, गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा में 9-12 सितंबर के दौरान, बिहार में 9 सितंबर को काफी ज्यादा बरसात होगी। इसके अलावा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 10-15 सितंबर के दौरान कहीं कहीं आंधी तूफान और बिजली कड़कने की संभावना है।
असम-मेघालय, मणिपुर में जोरदार बारिश
वहीं, पूर्वोत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में जोरदार बारिश होगी। अरुणाचल प्रदेश में 9-10 सितंबर, असम, मेघालय में 10 सितंबर, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 14-15 सितंबर के दौरान बारिश होगी। अरुणाचल प्रदेश में 11-15 सितंबर, असम, मेघालय में 9 सितंबर और 11-15 सितंबर, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 9-13 सितंबर के दौरान काफी बड़े इलाके में या लगभग सभी जगहों पर बरसात होगी।