Rohtak Titoli Satyavan Gun shot Naresh Ramchandra Jangra SP office Haryana | रोहतक में युवक के सिर में गोली मारने का मामला: परिजनों ने लगाया राजनीति दबाव में आरोपियों को बचाने का आरोप, सीएम से करेंगे मुलाकात – Rohtak News

Actionpunjab
3 Min Read


रोहतक के लघु सचिवालय में एसपी से मिलने पहुंचे गांव टिटोली निवासी।

रोहतक के गांव टिटोली में 3 लोगों द्वारा क युवक पर जानलेवा हमला करते हुए सिर में गोली मारने के मामले में परिजन एसपी से मिले। घायल के परिजनों ने आरोपियों में से एक भाजपा नेता का भांजा बताया, जिसके कारण पुलिस द्वारा आरोपियों पर कार्रवाई नहीं करने के आरो

.

पीड़ित परिवार से सत्यवान ने बताया कि 10 सितंबर की रात को तीन लोगों ने उसके भतीजे नरेश के सिर में गोली मार दी थी, जिसका इलाज गुरुग्राम में चल रहा है। उसकी हालत कॉफी नाजुक बनी हुई है और पुलिस मामले में राजनीतिक दबाव के कारण आरोपियों पर कार्रवाई नहीं कर रही।

सत्यवान ने बताया कि पुलिस ने तीनों आरोपियों को पकड़ लिया था, लेकिन एक आरोपी को छोड़कर बाकी दोनों को रिहा कर दिया। रिहा किए गए आरोपी उन्हें धमकी दे रहे हैं कि उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकते। इस मामले में पुलिस भी राजनीतिक दबाव के कारण कार्रवाई नहीं कर रही, जिसके कारण पीड़ित परिवार भयभीत है।

एसपी से मिलने जाते गांव टिटोली के निवासी।

एसपी से मिलने जाते गांव टिटोली के निवासी।

रामचंद्र जांगड़ा का भांजा है आरोपी

सत्यवान ने आरोप लगाया कि उसके भतीजे नरेश को गोली मारने वालों में भाजपा नेता व राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा का भांजा नरेंद्र उर्फ नाहना है, जो परिवार पर लगातार राजीनामा करने का दबाव बना रहा है। परिवार को जान से मारने की धमकी तक मिल रही है। रामचंद्र जांगड़ा के दबाव में पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही।

हरियाणा पुलिस में कार्यरत है नरेंद्र उर्फ नाहना

सत्यवान ने बताया कि तीनों आरोपियों में से एक नरेंद्र उर्फ नाहना, जो रामचंद्र जांगड़ा का भांजा है, वह हरियाणा पुलिस में कार्यरत है। वहीं, जोगेंद्र व अनिल भी राजनीति पहुंच वाले है, जिसके कारण परिवार भयभीत है। परिवार पर दोबारा हमला हो सकता है। लेकिन पुलिस की तरफ से पीड़ित परिवार को कोई सुरक्षा नहीं मिल रही।

एसपी से मिलने पहुंच गांव टिटोली निवासी।

एसपी से मिलने पहुंच गांव टिटोली निवासी।

जोगेंद्र के साथ हुआ था झगड़ा

सत्यवान ने बताया कि जोगेंद्र उर्फ काला के साथ उसके भतीजे नरेश का झगड़ा हुआ था, जबकि अनिल उर्फ लीला व जोगेंद्र ने मिलकर उसके भतीजे नरेश के सिर में गोली मारी। उस समय नरेंद्र भी वहीं मौजूद था। लेकिन पुलिस केवल जोगेंद्र को पकड़े हुए है, जबकि अनिल व नरेंद्र को छोड़ दिया है।

एसपी से नहीं मिला संतोषजनक जवाब, सीएम से करेंगे मुलाकात

सत्यवान ने कहा कि एसपी से मुलाकात की है, लेकिन एसपी का कहना है कि जांच अधिकारी बदलवा सकते हो। एक आरोपी पकड़ा जा चुका है, बाकी निर्दोष है। सत्यवान ने कहा कि एसपी के इस प्रकार के जवाब से वह संतुष्ट नहीं है, जिसके कारण जल्द ही सीएम नायब सैनी से मुलाकात करेंगे और अपनी बात रखेंगे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *