इम्फाल7 मिनट पहलेलेखक: एम मुबासिर राजी
- कॉपी लिंक

घटना शाम करीब 6 बजे नम्बोल सबल लाइकाई इलाके में हुई, जब असम राइफल्स के जवान इम्फाल से बिष्णुपुर की ओर जा रहे थे।
मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में शुक्रवार शाम अज्ञात हमलावरों ने असम राइफल्स की गाड़ी पर हमला कर दिया। हमले में 2 जवान शहीद हो गए, जबकि 4 जवान घायल हुए हैं।
घायलों को पुलिस और स्थानीय लोगों ने RIMS अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।

घायल जवानों को पुलिस और स्थानीय लोगों ने RIMS अस्पताल पहुंचाया।
घटना शाम करीब 6 बजे की
अधिकारियों के मुताबिक, घटना शाम करीब 6 बजे नम्बोल सबल लाइकाई इलाके में हुई, जब असम राइफल्स के जवान इम्फाल से बिष्णुपुर की ओर जा रहे थे। हमलावरों ने घात लगाकर वाहन पर अंधाधुंध गोलियां चलाई।
खबर अपडेट की जा रही है….
खबरें और भी हैं…