World News Updates; Trump Pakistan China | Russia Saudi Arabia | वर्ल्ड अपडेट्स: जल्द अमेरिका जा सकते हैं वाणिज्य मंत्री गोयल, व्यापार समझौते पर तेजी से बढ़ रही बातचीत

Actionpunjab
1 Min Read


2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते को लेकर बातचीत सही दिशा में आगे बढ़ रही है। इसी सिलसिले में वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल जल्द ही वॉशिंगटन जा सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, यह दौरा अगले कुछ दिनों में हो सकता है।

यह दौरा अमेरिका के असिस्टेंट ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव ब्रेंडन लिंच और भारत के मुख्य वार्ताकार राजेश अग्रवाल के बीच हाल ही में हुई वार्ता के बाद प्रस्तावित है। 16 सितंबर को वाणिज्य मंत्रालय ने बताया था कि दोनों पक्षों के बीच जल्द समझौते को अंतिम रूप देने पर सहमति बनी।

वहीं, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जायसवाल ने भी शुक्रवार को कहा कि बातचीत सकारात्मक और भविष्य की दिशा में बढ़ने वाली रही। वहीं, अमेरिका द्वारा ईरान के चाबहार पोर्ट पर लगी पाबंदियों से छूट खत्म करने के फैसले पर भारत ने चिंता जताई है। जायसवाल ने कहा, ‘हम इस फैसले के भारत पर असर का अध्ययन कर रहे हैं।’

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *