Rajasthan Kota Electricity Lines Maintenance City Kota 6 hours power cut from different areas Private Electricity Company KEDL schedule released | कोटा में आज 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली: विद्युत लाइनों के मेंटेनेंस के चलते पावर सप्लाई कट, जाने कौन-कौन से इलाके होंगे प्रभावित – Kota News

Actionpunjab
2 Min Read



कोटा शहर की बिजली व्यवस्था का कार्य संभाल रही निजी बिजली कंपनी KEDL की ओर से विद्युत लाइनों के रखरखाव का कार्य जारी है। जिसके चलते आज शहर के अलग-अलग इलाकों में मेंटेनेंस के चलते 5 से 6 घंटे की बिजली की कटौती की जाएगी।

.

इन इलाकों में की जाएगी बिजली कटौती

सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक: किशोरपुरा इलाके की 4 घंटे बिजली कटौती रहेगी।

सुबह 10 से शाम 4 बजे तक: कोटा हवाई अड्डे के सामने, लायन्स क्लब, मोटर मार्केट इलाके की 6 घंटे बिजली कटौती की जाएगी।

सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक: आरकेपुरम सेक्टर-बी इलाके की 3 घंटे बिजली कटौती की जाएगी।

सुबह 11:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक: अनंतपुरा क्रिकेट अकादमी, अमीर कॉलोनी, केसर विहार, बरड़ा बस्ती तालाब क्षेत्र, चमड़ा गोदाम, पानी की टंकी के पास, क्रेशर रोड अनंतपुरा, मद्रासी मोहल्ला, तलाव गांव दरगाह के पास, उतजी का मंदिर, तेजाजी चबूतरा व आसपास के इलाकों की 5 घंटे बिजली कटौती की जाएगी।

सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक: खाई रोड और आसपास का क्षेत्र, कंचन होटल व आसपास के इलाकों की 5 घंटे बिजली कटौती की जाएगी।

सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक: तलवंडी सेक्टर ए, एसएफएस कॉलोनी तलवंडी के इलाकों की 3:30 घंटे बिजली कटौती की जाएगी।

सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक: पार्श्वनाथ सिटी के इलाकों की 4 घंटे बिजली कटौती की जाएगी।

सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक: कुंद कुंद कॉलोनी इलाके की 6 घंटे बिजली कटौती की जाएगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *