Sonipat Traffic Police Conducts Awareness Program on Drugs, First Aid & Traffic Rules at Kumaspur School | सोनीपत में पुलिस ने छात्राओं को किया जागरूक: ट्रैफिक नियम, नशामुक्ति और फर्स्ट एड की दी जानकारी; 200 पौधे लगाए – Gohana News

Actionpunjab
2 Min Read


पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

सोनीपत ट्रैफिक पुलिस ने आज गांव कुमासपुर स्थित गर्ल्स हाई स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। पुलिस आयुक्त सोनीपत ममता सिंह के मार्गदर्शन और पुलिस उपायुक्त ट्रैफिक नरेंद्र कादयान के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को नशे से

.

सहायक पुलिस आयुक्त ट्रैफिक अमित कुमार ने छात्राओं को नशे से दूर रहने का संकल्प दिलाया और नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक व सामाजिक दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को ट्रैफिक नियमों की महत्ता समझाते हुए सड़क सुरक्षा संबंधी व्यावहारिक उदाहरण भी बताए।

पौधारोपण करते हुए पुलिस टीम।

पौधारोपण करते हुए पुलिस टीम।

कार्यक्रम में ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने छात्राओं को फर्स्ट ऐड से जुड़ी अहम जानकारियां दीं, ताकि आपात स्थिति में वे स्वयं या दूसरों की मदद कर सकें। मुरथल ट्रैफिक थाना प्रभारी निरीक्षक कर्मबीर सिंह ने छात्राओं से आह्वान किया कि वे न केवल खुद नशे से दूर रहें, बल्कि अपने परिवार व समाज को भी इसके प्रति जागरूक करें।

छात्राओं को प्राथमिक उपचार को लेकर प्रशिक्षण देते हुए।

छात्राओं को प्राथमिक उपचार को लेकर प्रशिक्षण देते हुए।

पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कदम बढ़ाते हुए स्कूल प्रांगण में 200 पौधे लगाए गए। इस पहल में स्कूल स्टाफ, छात्राओं और पुलिस कर्मियों ने मिलकर सक्रिय भागीदारी निभाई।

गांववासियों व स्कूल प्रशासन ने सोनीपत ट्रैफिक पुलिस द्वारा की गई इस सराहनीय पहल के लिए आभार व्यक्त किया। इस दौरान सोनीपत सिटी ट्रैफिक इंचार्ज निरीक्षक देशराज भी अपनी टीम के साथ मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *