![]()
एसपी ने 28 सक्रिय अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोलने का आदेश दिया है।
झालावाड़ में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने 28 सक्रिय अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोलने का आदेश दिया है। इन अपराधियों पर जिले के विभिन्न थानों में मादक पदार्थ तस्करी, हत्या, लूट और नकबजनी के कुल 275 मामले दर्ज हैं
.
एसपी अमित कुमार ने रविवार को बताया कि यह पहला मौका है जब एक साथ इतने अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। इन अपराधियों की गतिविधियां न केवल आम लोगों में भय पैदा करती हैं, बल्कि किशोर और युवा भी इनसे प्रभावित होकर अपराध की राह पर चल पड़ते हैं।
जिले के सभी थानों को इन अपराधियों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। अगर ये अपराधी दोबारा किसी अपराध में शामिल पाए जाते हैं, तो उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एसपी का कहना है कि उनका लक्ष्य झालावाड़ को अपराध और नशा मुक्त बनाना है। इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को सुरक्षित माहौल में जीने की सुविधा देना है।