नई दिल्ली/भोपाल1 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

पूरे देश में सोमवार से शारदीय नवरात्र की शुरुआत हो गई है। इस बार नवरात्रि 10 दिनों की (22 सितंबर से 1 अक्टूबर तक) रहेगी, क्योंकि चतुर्थी तिथि दो दिन तक रहेगी। दुर्गाष्टमी 31 सितंबर और महानवमी 1 अक्टूबर को रहेगी। 2 तारीख को दशहरा मनेगा।
सुबह से ही देवी मंदिरों में पूजा-पाठ की शुरुआत हो गई है। लोगों की भीड़ मंदिरों में पहुंचने लगी है। हिमाचल प्रदेश के शक्तिपीठों के कपाट आधी रात से ही खोल दिए गए।
बिलासपुर में मां नैना देवी मंदिर के कपाट रात 2 बजे, ऊना में मां चिंतपूर्णी मंदिर के कपाट सुबह 4 बजे, कांगड़ा में मां ज्वाला, मां ब्रजेश्वरी और मां चामुंडा देवी के कपाट सुबह 5 बजे खोल दिए गए।
देशभर से दुर्गा पंडालों की तस्वीरें भी सामने आने लगी हैं। दक्षिण कोलकाता अशोक नगर संघ ने दुर्गा पूजा पंडाल को ‘बांग्ला, आमार मां आर भाषा’ थीम पर डिजाइन किया है, जिसका अर्थ है ‘बांगला मेरी मातृभाषा है’।
पुराणों-कथाओं के मुताबिक, दक्ष प्रजापति के यज्ञ में देवी सती ने अपनी देह त्याग दी थी। इसके बाद देवी का पहला पुरअवतार राजा हिमालय के यहां शैलपुत्री रूप में हुआ था, इसलिए नवरात्रि के पहले दिन इस स्वरूप की पूजा की जाती है।
नवरात्रि विशेष : शैलपुत्री मां, सौम्यता और तप की अधिष्ठात्री: देवी माता के HD फोटो-वीडियो स्टेटस अपने नाम-फोटो के साथ शेयर और डाउनलोड करें।
नवरात्रि आज से शुरू:सती जाना चाहती थीं पिता दक्ष के यज्ञ में, शिव जी ने रोका तो देवी के क्रोध से प्रकट हुईं दस महा विद्याएं




नवरात्रि के पहले दिन के अपडेट्स जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…
लाइव अपडेट्स
3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
अमृतसर: 4000 से ज्यादा बच्चे बने लंगूर, लाल बाना पहन निभाएंगे कठोर नियम

पंजाब के अमृतसर में दुर्ग्याणा तीर्थ के बड़े हनुमान मंदिर में 22 सितंबर से लंगूर मेला शुरू हो गया है। बच्चे लंगूर बनकर पहुंच रहे हैं। लाल गोटेदार कपड़े, सिर पर शंकु जैसी टोपी और हाथ में छोटी छड़ी लिए छोटे-छोटे बच्चे नाचते नजर आ रहे हैं। इस बार 4 हजार से ज्यादा बच्चों ने इसमें रजिस्ट्रेशन कराया है।
01:43 AM22 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
देश के प्रमुख देवी मंदिर और शक्तिपीठ









12:40 AM22 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
दिल्ली: छतरपुर के श्री आद्य कात्यायनी शक्तिपीठ मंदिर में शुरू हुआ शारदीय नवरात्र
नई दिल्ली में शारदीय नवरात्र के पहले दिन आज छतरपुर स्थित श्री आद्य कात्यायनी शक्तिपीठ मंदिर में भक्तों ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी और आरती और भजन-कीर्तन से पूरा परिसर भक्तिमय हो गया। नौ दिन तक चलने वाले इस पर्व में श्रद्धालु माता के नौ स्वरूपों की पूजा कर व्रत रखकर अपनी आस्था व्यक्त करेंगे।
12:37 AM22 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
दिल्ली: झंडेवालान मंदिर में मां बगलामुखी की मंगला आरती हुई
नई दिल्ली। शारदीय नवरात्र के पहले दिन आज झंडेवालान मंदिर में सुबह की आरती के साथ पर्व का शुभारंभ किया गया। मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी और माता दुर्गा के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।
12:34 AM22 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
मुंबई: मुंबादेवी मंदिर में हुई काकड़ आरती
महाराष्ट्र के मुंबई में शारदीय नवरात्र के पहले दिन आज मुंबई के मुंबादेवी मंदिर में काकड़ आरती के साथ उत्सव की शुरुआत हुई। सुबह से ही मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी और मां दुर्गा के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। नौ दिन तक चलने वाले इस पर्व में हर दिन मां दुर्गा के एक स्वरूप की पूजा-अर्चना की जाएगी।