Terrorist Gurpatwant Singh Pannu Video ; Ultimatum Migrants Leave Punjab Stamping Khalistani Slogan | Batala Railway Station | आतंकी पन्नू का प्रवासियों को पंजाब छोड़ने का अल्टीमेटम: 19 अक्टूबर तक प्रदेश खाली करें; बटाला रेलवे स्टेशन पर आतंकी नारे लिखवाने का दावा – Amritsar News

Actionpunjab
3 Min Read


बटाला रेलवे स्टेशन पर लिखे गए नारे।

खालिस्तानी आतंकी संगठन “सिख्स फॉर जस्टिस” (SFJ) ने दिवाली से पहले प्रवासियों को पंजाब छोड़ने का अल्टीमेटम दे दिया है। उसने प्रवासियों को 19 अक्टूबर तक प्रदेश छोड़ने को कहा है। उसने अचलेश्वर धाम मंदिर के बटाला रेलवे स्टेशन पर खालिस्तानी नारे लिखने का दा

.

पन्नू ने अपनी एक वीडियो वायरल की है। उसमें उसने नारे लिखने का दावा पेश करते हुए बटाला रेलवे स्टेशन के शॉट भी शेयर किए हैं। साथ ही साफ-साफ कहा है कि पंजाब में वही रहेगा, जो दिवाली नहीं मनाता और बंदी छोड़ दिवस मनाते हुए उस दिन दीपमाला करता है। पन्नू ने खासतौर पंजाब का माहौल खराब करने के लिए दिवाली तक का अल्टीमेटम दिया है।

पन्नू ने वीडियो में अयोध्या का जिक्र भी किया। उसने दावा किया है कि दिवाली के दिन वे अयोध्या में अंधेरा करवाएगा। दरअसल, अयोध्या में लाखों दीये जलाकर इस साल दिवाली मनाए जाने का प्रयास किया जा रहा है।

प्रवासियों को 19 अक्टूबर तक राज्य छोड़ने का अल्टीमेटम देते हुए आतंकी पन्नू।

प्रवासियों को 19 अक्टूबर तक राज्य छोड़ने का अल्टीमेटम देते हुए आतंकी पन्नू।

जानें पन्नू ने क्या-क्या दावे किए हैं

  • अचलेश्वर धाम मंदिर का जिक्र करते हुए बटाला रेलवे स्टेशन पर नारे लिखने का दावा किया है। ये नारे रेलवे स्टेशन में बोर्ड के अलावा इलेक्ट्रिसिटी बॉक्स पर लिखे गए हैं।
  • पन्नू ने संदेश भेजा है कि 19 अक्टूबर तक प्रवासी पंजाब छोड़ दें। खासकर वे पंजाबी राज्य छोड़ें जो हिंदुत्व आतंक पंजाब में फैला रहे हैं।
  • सिख फॉर जस्टिस संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि यह अल्टीमेटम न माना गया, तो गंभीर नतीजे भुगतने पड़ेंगे। आतंकी पन्नू करेगा क्या, इसकी जानकारी साझा नहीं की है।
  • पंजाब भारत नहीं है। राज्य में वही रहेगा, जो दिवाली नहीं मनाया और सिर्फ बंदी छोड़ दिवस मनाता है। बंदी छोड़ दिवस को ही मनाते हुए वे दीपमाला करता है।

डीजीपी और सीएम मान को भी दी धमकी

पन्नू ने पंजाब के डीजीपी गौरव यादव को भी धमकी दी है। पन्नू ने दावा किया है कि डीजीपी यादव पंजाब में हिंदू आतंकवाद फैलाने वालों का साथ दे रहे हैं। इतना ही नहीं, पन्नू ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को भी चेतावनी दी है कि वे उनकी पार्टी को बिखेर देंगे, जैसा हाल उसने कांग्रेस और बीजेपी का पंजाब में किया है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *