Rajasthan Kota Pharmacist Oath Taking Rajasthan Pharmacist Employees Union (Integrated) District Kota Branch Chief Guest MLA Sandeep Sharma, Ceremony Chairman Principal Medical College Kota Dr. Sangeeta Saxena, Special Guest CMHO Dr. Narendra Nagar | फार्मासिस्ट मिलन एवं सम्मान समारोह: नई कार्यकारिणी ने ली शपथ,फार्मासिस्टों को सेवाभाव व कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी – Kota News

Actionpunjab
1 Min Read



राजस्थान फार्मासिस्ट कर्मचारी संघ (एकीकृत) जिला कोटा शाखा की ओर से धरणीधर गार्डन में फार्मासिस्ट मिलन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि विधायक संदीप शर्मा, समारोह अध्यक्ष प्राचार्य मेडिकल कॉलेज कोटा डॉ. संगीता सक्सेना, विशिष्ट अतिथि सीएम

.

इस अवसर पर विधायक संदीप शर्मा ने नवगठित कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई और फार्मासिस्टों को सेवाभाव व कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी।

सीएमएचओ डॉ. नागर ने गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएँ आमजन तक पहुंचाने पर बल दिया। वहीं डीसीओ डॉ. संदीप कैले ने निशुल्क दवा योजना में ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट की पालना आवश्यक बताई।

जिलाध्यक्ष डॉ. महावीर प्रसाद खींची ने स्वागत संबोधन में फार्मासिस्टों की समस्याओं से प्रतिनिधियों को अवगत कराते हुए इनके शीघ्र समाधान हेतु मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया।

समारोह में नवनियुक्त एवं पदोन्नत फार्मासिस्टों का सम्मान किया गया। बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। प्रदेशभर से पदाधिकारी और सेवारत फार्मासिस्ट सपरिवार शामिल हुए।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *