Dead body of a youth found hanging from a tree in Mirzapur | मिर्जापुर में पेड़ से लटका मिला युवक का शव: पुलिस ने लाश को फंदे से उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा, परिवार में कोहराम – Patehra(Marihan) News

Actionpunjab
1 Min Read


सुनील कुमार गुप्ता | पटेहरा(मड़िहान), मिर्जापुर3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
मृतक का शव। - Dainik Bhaskar

मृतक का शव।

मिर्जापुर में पटेहरा-मड़िहान क्षेत्र में स्थित पिपराव गांव के हर्दिकला जंगल में एक दुखद घटना सामने आई है। सोमवार शाम को एक 24 वर्षीय युवक का शव बरगद के पेड़ पर नायलान की रस्सी से लटका मिला।

मृतक की पहचान सियाराम के पुत्र सूरज के रूप में हुई है। पशु चरा रहे चरवाहों ने शव को देखा और तुरंत गांव के प्रधान मुन्ना यादव को सूचित किया। प्रधान की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, सूरज की शादी एक साल पहले गांव के दूसरे मजरे में हुई थी। शादी के बाद से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। इस कारण उसकी पत्नी मायके में रह रही थी। सूरज इस स्थिति से काफी परेशान था। उसके पिता परिवार के भरण-पोषण के लिए बाहर काम करते हैं।

थाना प्रभारी बालमुकुंद मिश्र ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल पाएगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *