- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Tuesday (23 September 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
1 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

23 सितंबर, मंगलवार मेष और मिथुन राशि वालों के लिए योजनाओं पर काम करने का दिन रहेगा। आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। वृष और तुला राशि वालों को धन लाभ होने की संभावना है।
कर्क राशि वालों का मनचाही जगह पर ट्रांसफर होने का योग है। मकर राशि के लोग अपने फैसलों से तरक्की पाएंगे। मीन राशि वालों को समस्याओं का समाधान मिल सकता है। वृश्चिक राशि वाले लोगों को तनाव से राहत मिलेगी। इनके अलावा बाकी राशियों पर सितारों का मिलाजुला असर रहेगा।
एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन…

मेष – पॉजिटिव: ग्रहों की स्थिति आपके पक्ष में होगी। किसी काम में आ रही परेशानी हल हो जाएगी। घर में रिश्तेदारों के आने से उत्साह भरा माहौल रहेगा। एक-दूसरे से मिलने और विचारों का आदान-प्रदान करने से आपकी दिनचर्या में सकारात्मक बदलाव आएगा। नेगेटिव: दोस्तों के साथ फालतू के मौज-मस्ती में उलझने से आपके जरूरी काम अधूरे रह सकते हैं। पारिवारिक व्यवस्था पर ध्यान न देने के कारण परिवार के सदस्यों की नाराजगी सहनी पड़ सकती है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।
करियर: काम की जगह पर किसी खास प्रोजेक्ट को लेकर आप असमंजस में रहेंगे और कोई फैसला लेने में असहज महसूस करेंगे। इसलिए, कोई भी काम शुरू करने से पहले घर के बड़ों से सलाह जरूर लें। नौकरीपेशा लोगों के लिए ऑफिस का माहौल सुकून भरा रहेगा। लव: वैवाहिक जीवन में मधुरता बनाए रखने के लिए छोटी-मोटी बातों को नजरअंदाज करना जरूरी है। किसी पुराने दोस्त से बहुत समय बाद मिलने पर पुरानी और अच्छी यादें ताजा होंगी। हेल्थ: गलत खान-पान की वजह से पेट खराब रह सकता है। इस समय अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखना बहुत जरूरी है। भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 1

वृष – पॉजिटिव: किसी संबंधी के माध्यम से या फोन पर कोई खास खबर मिलेगी, जिससे आप मानसिक रूप से बहुत सुकून महसूस करेंगे। समझदारी से किया गया धन का निवेश आपके लिए फायदेमंद रहेगा। बच्चों का ध्यान अपनी पढ़ाई पर केंद्रित रहेगा। नेगेटिव: अचानक कोई ऐसा खर्च आ सकता है जिस पर रोक लगाना संभव नहीं होगा। करीबी रिश्तेदारों के साथ किसी भी तरह के वाद-विवाद में न पड़ें। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ी गतिविधियों पर और ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।
करियर: व्यवसाय में बहुत ज्यादा प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन काम की गति बिना किसी रुकावट के चलती रहेगी। जलन की भावना से कुछ लोग आपका बुरा कर सकते हैं। ऑफिस के मामलों में दूसरों की सलाह पर अमल न करें। लव: वैवाहिक संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। प्रेम संबंधों को शादी के लिए परिवार की मंजूरी मिल सकती है। हेल्थ: एसिडिटी और कब्ज की समस्या बढ़ सकती है। ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं और हल्का भोजन करें। भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 5

मिथुन – पॉजिटिव: आज परिवार में भविष्य से जुड़ी किसी योजना पर काम होगा। पिछले कुछ समय से चल रही उथल-पुथल से भी आपको राहत मिलेगी। घर के बड़े-बुजुर्गों के अनुभवों और सलाह को जरूर मानें। उनके मार्गदर्शन में आप कोई फैसला लेने में सहज महसूस करेंगे। नेगेटिव: अपने विरोधियों की गतिविधियों से सावधान रहें। युवा लोग अपने प्रोजेक्ट से जुड़े मन के अनुसार परिणाम न मिलने पर तनाव न लें, बल्कि दोबारा प्रयास करें। दूसरों के व्यक्तिगत मामलों में दखल देना आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। लेन-देन के मामलों में किसी पर भी भरोसा न करें।
करियर: व्यवसाय से जुड़े कामों में कुछ न कुछ रुकावटें आती रहेंगी। इसलिए, बहुत एकाग्रता के साथ फैसला लें और काम करें। परिवार के लोगों की सलाह भी आपको सही रास्ता दिखा सकती है। बैंक से जुड़े कामों को तुरंत निपटाएं। लव: वैवाहिक संबंधों में घर की समस्या को लेकर कुछ वाद-विवाद की स्थिति बनेगी। प्रेमी-प्रेमिका भी एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। हेल्थ: गैस और एसिडिटी जैसी समस्या परेशान करेगी। अपनी दिनचर्या और खान-पान को व्यवस्थित रखें। भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: 1

कर्क – पॉजिटिव: आज ग्रहों की स्थिति काफी संतोषजनक है। हर काम शांतिपूर्ण तरीके से पूरा होगा। कुछ लोग जो आपके खिलाफ थे, आज उनके सामने आपकी बेगुनाही साबित होगी और संबंध फिर से मधुर हो जाएंगे। किसी मनोरंजक जगह पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। नेगेटिव: ध्यान रखें कि ज्यादा पाने की इच्छा और जल्दबाजी आपको नुकसान पहुँचा सकती है। इसलिए, वर्तमान परिस्थितियों में संतोष रखना ही आपके लिए अच्छा रहेगा। बच्चों की पढ़ाई या करियर को लेकर कुछ चिंता रहेगी, लेकिन यह समय धैर्य रखने का ही है।
करियर: कारोबार की गतिविधियां कुछ धीमी रहेंगी। इस समय व्यवसाय की कार्य योजना में कुछ बदलाव करना जरूरी है, जिससे और बेहतर परिणाम मिल सकें। नौकरीपेशा लोगों को जल्दी ही मन के मुताबिक जगह पर ट्रांसफर मिल सकता है। लव: पति-पत्नी के बीच भावनात्मक नजदीकी बढ़ेगी। किसी विपरीत लिंगी व्यक्ति के प्रति आकर्षण बढ़ेगा, और यह रिश्ता प्रेम संबंध में बदल सकता है। हेल्थ: व्यवस्थित दिनचर्या और खान-पान आपको स्वस्थ और ऊर्जावान बनाए रखेंगे। इस समय स्वास्थ्य से जुड़ी सावधानियां बरतना जरूरी है। भाग्यशाली रंग: केसरिया, भाग्यशाली अंक: 3

सिंह – पॉजिटिव: घर और व्यवसाय के बीच अच्छा तालमेल रहेगा। सामाजिक या सोसाइटी से जुड़ी गतिविधियों में अपनी भागीदारी जरूर रखें, इससे आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। युवा लोगों को अपनी मेहनत के बेहतर परिणाम मिलेंगे। नेगेटिव: सावधान रहें, कुछ लोग आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र भी कर सकते हैं। आपकी कोई गुप्त बात सार्वजनिक हो सकती है जिसका बुरा असर आपके परिवार पर भी पड़ेगा। फिजूलखर्ची का असर आपके बजट पर पड़ेगा, इसलिए खर्चों पर नियंत्रण रखें।
करियर: व्यवसाय से जुड़ी किसी भी नई योजना पर आज शुरुआत न करें। उनसे जुड़ी और ज्यादा जानकारी हासिल करना जरूरी है। अपने कर्मचारियों और सहयोगियों पर भरोसा रखने से उनकी काम करने की क्षमता बनी रहेगी और व्यवसाय की गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी। लव: घर का माहौल सुखद बना रहेगा। पति-पत्नी का आपसी सहयोग भी उचित व्यवस्था बनाए रखेगा। हेल्थ: गिरने या चोट लगने की स्थिति बन रही है। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें। भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 9

कन्या – पॉजिटिव: सुख-सुविधाओं से जुड़ी चीजों की खरीदारी होगी। किसी धार्मिक या आध्यात्मिक जगह पर जाने से आपको मानसिक सुकून मिलेगा। विद्यार्थी अपना कोई प्रोजेक्ट पूरा होने से बहुत ज्यादा तनाव मुक्त महसूस करेंगे। नेगेटिव: छोटी-मोटी बातों पर नाराज होना या उदास हो जाना अच्छे स्वभाव की निशानी नहीं है। आज भी किसी करीबी व्यक्ति से कहासुनी होने की आशंका है। इसलिए, अपने स्वभाव में लचीलापन बनाए रखना जरूरी है।
करियर: व्यवसाय में अपनी काम करने की रणनीति में कुछ बदलाव लाने की जरूरत है। ऐसा करने से और ज्यादा बेहतर परिणाम मिलेंगे। नौकरीपेशा लोग अपनी रोजमर्रा की दिनचर्या से बोरियत महसूस करेंगे। बेहतर होगा कि कुछ दिन छुट्टी ले लें। लव: परिवार के सदस्यों के साथ कोई मनोरंजक कार्यक्रम बनेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। हेल्थ: स्वास्थ्य ठीक रहेगा। किसी भी तरह की चिंता न करें, लेकिन लापरवाही भी न बरतें। भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 3

तुला – पॉजिटिव: करीबी रिश्तेदारों के साथ गेट-टुगेदर का प्लान बन सकता है। खर्चों की अधिकता का भी दुख नहीं होगा। घर के वरिष्ठ लोगों के सहयोग से आपकी कोई बड़ी समस्या भी हल हो जाएगी, इसलिए उनकी सलाह पर जरूर अमल करें। नेगेटिव: आज अपने व्यक्तिगत कामों में ही खुद को व्यस्त रखें और दूसरों के मामले में न उलझें। किसी के साथ मतभेद होने की वजह से पुलिस स्टेशन जाने तक की नौबत आ सकती है। अपने गुस्से पर काबू रखना जरूरी है।
करियर: व्यवसाय में कोई भी ऑनलाइन काम शुरू करने से पहले उससे जुड़े सभी पहलुओं पर सोच-विचार जरूर करें। किसी भी काम में दिक्कत आने पर परिवार के सदस्यों की मदद लेना भी फायदेमंद रहेगा। हालांकि, कोई बेहतरीन ऑर्डर मिलने से आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी। लव: किसी भी तरह की पारिवारिक समस्या को धैर्य और शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास करें। प्रेम संबंधों में नजदीकी ज्यादा बढ़ेगी। हेल्थ: गैस और बादी वाली चीजों से परहेज करें। इनकी वजह से पेट में दर्द आदि की समस्या रह सकती है। भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 6

वृश्चिक – पॉजिटिव: आपकी सूझबूझ और प्रयासों से किसी समस्या का हल होगा और आप खुद को तनाव मुक्त और ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। करीबी रिश्तेदार और दोस्तों के साथ भी अच्छा समय बीतेगा। किसी खास विषय पर विचार-विमर्श भी रहेगा। नेगेटिव: कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह भी जरूर लें। आपकी भावुकता जैसी कमजोरी का कुछ लोग गलत फायदा उठा सकते हैं। ज्यादा तनाव लेने से आपके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ेगा।
करियर: व्यवसाय में काम के बोझ की वजह से आप बहुत ज्यादा व्यस्त रहेंगे, लेकिन सभी काम समय पर पूरा करने का प्रयास करें। तरक्की के भी अवसर मिलेंगे। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को अपना काम समय पर पूरा न होने की वजह से उच्चाधिकारियों की नाराजगी सहनी पड़ेगी। लव: घर में सुख-शांति और खुशी का माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे के प्रति विश्वास की भावना रखना जरूरी है। हेल्थ: जोड़ों में दर्द जैसी समस्या बढ़ सकती है। गैस्ट्रिक परेशानी बढ़ाने वाली चीजों के सेवन से बचें। भाग्यशाली रंग: आसमानी, भाग्यशाली अंक: 2

धनु – पॉजिटिव: कई तरह की गतिविधियों में आपकी व्यस्तता बनी रहेगी और आपको अपनी मेहनत के अनुसार सही परिणाम भी मिलेंगे। धर्म-कर्म और आध्यात्म में विश्वास बनाए रखें, इससे मन में शांति रहेगी और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। नेगेटिव: किसी भी तरह की यात्रा करना या लोगों से मिलना-जुलना टाल दें, क्योंकि कोई फायदेमंद नतीजा नहीं मिलेगा। भाइयों और मामा पक्ष के साथ संबंध खराब होने की स्थितियां बन रही हैं। इसलिए, थोड़ा ध्यान रखें।
करियर: व्यवसाय से जुड़े कामों के लिए समय अच्छा बना हुआ है। अपनी योग्यता और प्रतिभा का पूरा उपयोग करें। इस समय विस्तार से जुड़ी योजनाओं को टालना ही सही है। नौकरीपेशा लोग सावधान रहें, कुछ लोग जलन की भावना से मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं। लव: घर में सुख-शांति भरा माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में गलतफहमी की वजह से दरार आ सकती है, एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। हेल्थ: खांसी, जुकाम और इन्फेक्शन जैसी परेशानियों से अपना बचाव करें। संयमित खान-पान और दिनचर्या रखें। भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 5

मकर – पॉजिटिव: इस समय कुछ मुश्किल परिस्थितियां सामने आएंगी, लेकिन आपका आत्मविश्वास आपको उनसे लड़ने की क्षमता भी देगा। आपके द्वारा किए गए प्रयासों का सही परिणाम मिलेगा। दोस्तों या रिश्तेदारों के साथ मेल-मुलाकात के भी अवसर बनेंगे। नेगेटिव: कोई सरकारी या कोर्ट से जुड़ा कोई मामला चल रहा है, तो आज सावधान रहने की जरूरत है। इनसे जुड़ी किसी बात को लेकर तनाव उत्पन्न हो सकता है। अपने शुभचिंतकों की सलाह पर अमल करें।
करियर: कारोबारी मामलों में आपके द्वारा लिए गए फैसले बेहतरीन साबित होंगे और तरक्की के अवसर मिलेंगे। नौकरी में इस बात का ध्यान रखें कि किसी कर्मचारी की वजह से आप किसी मुसीबत में भी पड़ सकते हैं। लव: परिवार का सहयोग और सुख-शांति भरा माहौल रहेगा। लेकिन शादी के बाहर के संबंध किसी तरह की परेशानी का कारण बन सकते हैं, इसलिए सावधान रहें। हेल्थ: बहुत ज्यादा काम के बोझ की वजह से सिर दर्द और तनाव जैसी दिक्कत महसूस कर सकते हैं। मेडिटेशन और योगा पर ज्यादा ध्यान दें। भाग्यशाली रंग: ऑरेंज, भाग्यशाली अंक: 2

कुंभ – पॉजिटिव: व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय सामाजिक गतिविधियों के लिए भी जरूर निकालें, इससे आपका मान-सम्मान और रुतबा बढ़ेगा। अगर घर में बदलाव से जुड़ी योजना बन रही है, तो आज उससे संबंधित कोई फैसला लेने का सही समय है। आपकी प्रतिभा और क्षमता लोगों के सामने आएगी। नेगेटिव: अपने काम से मतलब रखें और दूसरों के मामले में दखल न दें, इसकी वजह से आप भी बेकार में मुश्किल में पड़ जाएंगे। मन में कुछ नकारात्मक विचार भी आ सकते हैं। कुछ समय मेडिटेशन में बिताना सही रहेगा।
करियर: नए और प्रभावशाली संपर्क बनेंगे। व्यवसाय से संबंधित ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार करें। इस समय मार्केटिंग से जुड़े कामों में ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। अगर कहीं पैसा फंसा हुआ है, तो आज उसकी वापसी संभव है। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को ट्रांसफर मिल सकता है। लव: पति-पत्नी के बीच बच्चों या घर की किसी समस्या को लेकर तनाव रहेगा, लेकिन आपस में बैठकर सुलझाने से समाधान भी जरूर मिलेगा। हेल्थ: गैस और पेट दर्द से जुड़ी शिकायत रहेगी। खान-पान पर नियंत्रण रखें। आयुर्वेदिक चीजों का ज्यादा इस्तेमाल करें। भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 9

मीन – पॉजिटिव: ग्रहों की स्थिति बहुत ही अच्छी बनी हुई है। इनका पूरा सम्मान और सदुपयोग करें। आपकी समझदारी से कोई पारिवारिक समस्या हल हो जाएगी। परिवार के सदस्यों के साथ कोई महत्वपूर्ण यात्रा भी संभव है। युवाओं को अपनी किसी व्यक्तिगत समस्या का समाधान मिल जाएगा। नेगेटिव: कोई भी विपरीत परिस्थिति बने, तो अपने स्वभाव में सकारात्मकता बनाए रखें। तनाव की वजह से आपके कुछ काम अधूरे रह सकते हैं और फैसले भी गलत हो सकते हैं। दूसरों के व्यक्तिगत मामलों से दूर रहें।
करियर: अपने व्यवसायिक संपर्कों को और ज्यादा बढ़ाएं। कंसल्टेंसी और पब्लिक डीलिंग से संबंधित व्यवसाय आज बहुत ज्यादा फायदे में रहेंगे। कुछ नई बिजनेस पार्टियां भी बनेंगी। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को किसी काम के लिए दूर जाना पड़ सकता है। लव: घर में सभी सदस्य अपने कामों को पूरी जिम्मेदारी से निभाएंगे, इससे आपसी प्रेम और प्यार बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकी आएगी। हेल्थ: किसी भी स्थिति में अपने ऊपर तनाव हावी न होने दें। नकारात्मक विचारों से दूर रहें, वरना स्वास्थ्य पर इसका बुरा असर पड़ेगा। भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 6