15-Year-Old Aashman Kumar Dies by Suicide After Jumping from 20th Floor in Gurugram | गुरुग्राम में 19वीं मंजिल से कूदकर छात्र का सुसाइड: 10वीं के एग्जाम में कम नंबर आए, पिता ने कारण पूछा तो छलांग लगाई – gurugram News

Actionpunjab
3 Min Read


नीचे गिरते ही छात्र की मौत हो गई थी।

हरियाणा के गुरुग्राम में एक आवासीय सोसाइटी की 19वीं मंजिल से कूदकर 10वीं कक्षा के छात्र ने सुसाइड कर लिया। नीचे गिरने की आवाज सुनकर आसपास के रेजिडेंट्स और सिक्योरिटी गार्ड मौके पर पहुंचे। जिन्होंने बच्चे को खून से लथपथ हालत में पड़ा देखा। इसकी जानकारी

.

आनन-फानन में बच्चे को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरवा कर शवगृह में रखवाया गया।

मंगलवार रात को पिता ने उससे एग्जाम में कम नंबर आने का कारण पूछा था। इस कारण वह नाराज हो गया था। हालांकि, उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

सोसाइटी की कुल 22 मंजिल हैं, जिनमें से 19वीं मंजिल से छात्र ने बालकनी में आकर छलांग लगाई थी।

सोसाइटी की कुल 22 मंजिल हैं, जिनमें से 19वीं मंजिल से छात्र ने बालकनी में आकर छलांग लगाई थी।

पुलिस को परिजनों ने बताई ये बातें…

  • 10वीं कक्षा में पढ़ता था छात्र : पिता रविश कुमार ने बताया कि वह सेक्टर 15 की सुपर मार्केट में मैनेजर के पद पर कार्यरत है। उसका 15 साल का बेटा आश्मान था, जो प्राइवेट स्कूल में 10वीं कक्षा में पढ़ता था। हाल ही में उसका छमाही परीक्षा का परिणाम आया था। जिसमें उसके नंबर कम थे।
  • कारण पूछा तो नाराज हुआ: पिता ने बताया कि नंबर कम आने की वजह से वह परेशान रहता था। मंगलवार शाम को पिता ने भी उससे कम नंबर आने को लेकर बातचीत की थी। जिससे वह और नाराज हो गया था और खाना खाकर बाहर निकल गया।
  • रात को 11 बजे लगाई छलांग : पुलिस के अनुसार, मंगलवार रात करीब 10:30 बजे से 11:15 बजे आश्मान खाना खाकर सीधे कमरे की बालकनी में आ गया। यहां उसने छलांग लगा दी। इसके बाद जोरदार आवाज आई। सूचना मिलते ही सोसाइटी के लोग मौके पर पहुंचे।
  • मौके पर ही मौत हो गई: पुलिस के मुताबिक आश्मान की नीचे गिरते ही मौके पर मौत हो गई थी। मौके पर पहुंचे लोगों ने उसकी पहचान की थी। जिसके बाद उसके परिजनों को बताया गया। हादसे के करीब 15 मिनट बाद परिजन ऊपर से नीचे आए।
गुरुग्राम की रामप्रस्था सोसाइटी में 15 साल के बच्चे की मौत के मामले की सेक्टर 10 थाना पुलिस जांच कर रही है।

गुरुग्राम की रामप्रस्था सोसाइटी में 15 साल के बच्चे की मौत के मामले की सेक्टर 10 थाना पुलिस जांच कर रही है।

SHO बोले- छात्र के दोस्तों और परिवार वालों से पूछताछ की जा रही सेक्टर-10 थाना प्रभारी योगेश ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं लगा है। पुलिस यह जांच कर रही है कि क्या आश्मान किसी मानसिक तनाव, पारिवारिक समस्या या अन्य किसी दबाव में था। परिवार के सदस्यों और आश्मान के दोस्तों से पूछताछ की जा रही है, ताकि असल कारणों का पता लगाया जा सके।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *