सिरसा के गांव निवासी विवाहिता, जो अपने बच्चे सहित घर से चली गई
सिरसा में पति द्वारा मारपीट करने से परेशान एक विवाहिता बिना बताए घर से चली गई। साथ में वह अपने दो साल के बेटे को भी ले गई। जब दिनभर घर नहीं लौटी तो मायके वालों को अवगत करवाया। मायके पक्ष से परिजनों ने बताया कि ससुराल वाले उसे सामान लेन-देन को लेकर प्
.
परिजन बोले कि उसकी ससुराल वालों ने उनको दिनभर इस बारे में नहीं बताया और न ही पुलिस को सूचना दी। शाम को उनको बेटी के बारे में बताया तो ऐलनाबाद थाने में शिकायत दर्ज करवाई। अगर पहले समय पर बता देते तो वह उसे जल्दी तलाश कर लेते। अब उसका कोई पता नहीं चल रहा है कि कहां गई। उसके पास फोन भी नहीं है, जिस कारण पुलिस भी लोकेशन ट्रेस नहीं कर पा रही।
पुलिस को दी शिकायत में राजस्थान से हनुमानगढ जिले के नेहराणा गांव निवासी बेगराज ने बताया कि साल 2021 में उसकी 25 वर्षीय बेटी बसकरो देवी की शादी सिरसा के काशी का बास गांव में हो रखी है। उसका दो साल का एक बेटा भी है। 19 सितंबर से वह घर से गायब है। उसका उन्होंने अपने स्तर पर आसपास जगह और रिश्तेदारी में पता किया, पर उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने ऐलनाबाद पुलिस थाने में शिकायत दी।

विवाहिता का बेटा, जिसे अपने साथ ले गई
अभी तलाश में जुटे परिजन
परिजन बोले कि पहले उनकी बेटी को उसके सास-ससुर ही किसी न किसी सामान लेन-देन को लेकर परेशान करते थे। मगर उनको बाद में पता चला है कि उसके पति ने भी उसके साथ नशे में झगड़ा किया और उसके साथ मारपीट की। पहले झगड़ा होता था, पर बाद में सुलझ जाता था। अभी भी वह उसका बस स्टैंड, ट्रेन और आसपास जगह तलाश कर रहे हैं। पुलिस से भी पूरा सहयोग नहीं मिल रहा है।