A young man jumped into the Gomti River in Lucknow. | लखनऊ में गोमती नदी में युवक ने लगाई छलांग: पारिवारिक विवाद के बाद उठाया कदम, पुलिस ने नाव की मदद से बचाई जान – Lucknow News

Actionpunjab
1 Min Read



लखनऊ के गोमती नगर थानाक्षेत्र में 1090 चौराहे के पास एक युवक ने गोमती नदी में छलांग लगा दी। युवक को छलांग लगता देख वहां मौजूद लोगों में अफरा तफरी का माहौल हो गया। भीड़ का जमावड़ा नदी की तरफ देखने लगा। इसके बाद गाड़ियों की कतार लग गई। वहां मौजूद किसी

.

सूचना पर अंबेडकर नगर चौकी इंचार्ज हिमांशु द्विवेदी और सिपाही राकेश सरोज मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा युवक नदी में तैर रहा है। बाहर निकलने का असफल प्रयास कर रहा है। इस बिना देर किए दोनों नाव पर सवार हो गए। इसके बाद युवक को सुरक्षित बाहर निकल लिया। पूछताछ में युवक पहचान शुभम चौहान (26) पुत्र सानू चौहान निवासी शक्ति नगर ढाल टीवीएस शोरूम के बगल के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। मौके से पहुंचे परिजनों को सुपुर्द किया गया। पूछताछ पारिवारिक विवाद के बाद ऐसा कदम उठाने की बात सामने आई है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *