Nuh Congress MLA Aftab Ahmed reached Highway Ministry | नूंह के विधायक हाईवे मंत्रालय पहुंचे: सचिव से दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर कट देने की मांग सहित 4 मांगे रखी – Nuh News

Actionpunjab
2 Min Read


नई दिल्ली में भारत सरकार के सड़क यातायात और हाईवे मंत्रालय सचिव वी उमाशंकर को विधायक ने सौंपा ज्ञापन।

नूंह से कांग्रेस विधायक आफताब अहमद नई दिल्ली में भारत सरकार के सड़क यातायात और हाईवे मंत्रालय पहुंचे। जहां उन्होंने सचिव वी उमाशंकर आईएएस से बैठक कर कई मांगों को उठाया। इस दौरान विधायक आफताब अहमद ने एक पत्र सौंपा,जिसमें 4 मुख्य मांगें दर्ज थी। इससे प

.

दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर कट देने मांग

विधायक आफताब अहमद ने कहा कि दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर उज़ीना में सिर्फ एक तरफ कट है, जबकि मरोड़ा में होडल बड़कली रोड पर कोई कट नहीं है। विधायक आफताब अहमद ने मांग उठाई कि उज़ीना में दोनों तरफ कट व मरोड़ा में भी दोनों साइड कट दिए जाएं ताकि स्थानीय लोगों को इसका लाभ मिल सके। विधायक आफताब अहमद का कहना है कि उजीना में अलवर से उतरने और चढ़ने के लिए कट है लेकिन दिल्ली से उतरने और दिल्ली की तरफ जाने के लिए कोई कट नहीं है, जिससे स्थानीय लोगों को विशेष फायदा नहीं हो रहा जो होना चाहिए।

जानकारी देते विधायक आफताब अहमद।

जानकारी देते विधायक आफताब अहमद।

नूंह शहर में बाईपास बनाने की मांग

वहीं विधायक आफताब अहमद ने नूंह शहर में बाईपास बनाने की मांग उठाई और कहा कि अत्यधिक ट्रैफिक से अब दिन प्रतिदिन जाम की स्थिति उत्पन्न होती है ,जिससे घंटों घंटों जाम में फंसा रहना पड़ता है, इससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा विधायक आफताब अहमद ने भादस और मालब में बाईपास बनाने की मांगों को लेकर पत्र सौंपा और कहा कि इन परियोजनाओं को जल्द से जल्द पूरा किया जाना चाहिए ताकि नूंह जिले सहित राजस्थान या आगे जाने आने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़े। बैठक में 248 A राष्ट्रीय राजमार्ग और दिल्ली मुंबई वडोदरा डीवीएम एक्सप्रेस वे के संबंध में महत्वपूर्ण चर्चा हुई।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *