Preparations for Navratri and Ramlila | नवरात्रि और रामलीला की तैयारियां: बुलंदशहर एसएसपी ने किया संवेदनशील स्थलों का दौरा, शोभायात्रा रूट का निरीक्षण – Bulandshahar News

Actionpunjab
1 Min Read


यतिन शर्मा | बुलंदशहर4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बुलंदशहर में नवरात्रि, रामलीला और काली शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने व्यापक निरीक्षण किया। उनके साथ अपर पुलिस अधीक्षक नगर शंकर प्रसाद और सहायक पुलिस अधीक्षक नगर ऋजुल भी मौजूद रहे।

पुलिस अधिकारियों ने जनपद के बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल मार्च किया। संवेदनशील स्थानों और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों का जायजा लिया। रामलीला मंचन मैदान और रावण दहन स्थल का निरीक्षण किया गया। साथ ही शोभायात्रा के मार्गों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई।

पुलिस प्रशासन ने जनता से शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की है। सांप्रदायिक सौहार्द को बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया है। लोगों से कहा गया है कि वे असामाजिक तत्वों या अफवाह फैलाने वालों की सूचना तुरंत 112 पर या संबंधित थाना प्रभारी को दें।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *