Leopard movement in Dausa creates fear among people | दौसा में लेपर्ड के मूवमेंट से लोगों में खौफ: कुत्ते का शिकार कर पेड़ पर लटकाया, खेतों पर सिंचाई में जुटे किसानों में भय – Dausa News

Actionpunjab
2 Min Read



दौसा के कुंडल क्षेत्र में लेपर्ड के मूवमेंट से लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।

दौसा जिले के कुंडल तहसील क्षेत्र के गांवों में लेपर्ड के मूवमेंट से लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। यहां सिंडोली गांव में तकिया बाबा स्थान के पास ने लेपर्ड ने हरिनारायण शर्मा के खेत में एक कुत्ते का शिकार कर उसे पेड़ पर लटका दिया। इससे पहले भी लेपर

.

स्थानीय निवासी राजेंद्र शर्मा ने बताया कि सिंडोली गांव में लेपर्ड के आतंक से लोग परेशान हैं। कुत्ते, गाय के बछड़े समेत कई जानवरों को शिकार कर चुका है। यही नहीं इन दिनों सरसों की बुवाई के लिए सिंचाई में जुटे किसान खेतों पर अकेले पर काम करते हैं। ऐसे में उनके लिए भी जान का खतरा बना हुआ है। इसके बारे में वन विभाग को सूचना देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई।

लोगों का कहना है कि यदि वन विभाग ने समय रहते इस ओर ध्यान नहीं दिया तो जनहानि हो सकती है। उनकी मांग है कि गांव में पिंजरा लगाकर लेपर्ड कर रेस्क्यू कर उसे सरिस्का वन क्षेत्र में छोड़ा जाना चाहिए। जिससे लोगों का भय दूर हो और किसान खेतों पर भयमुक्त होकर काम कर सकें।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *