Illegal Firecrackers Seized Near KGP Toll, Sonipat | Two Arrested | Tata Safari Car | सोनीपत में पटाखों से भरी सफारी कार पकड़ी: KGP टोल प्लाजा पर पुलिस की नाकाबंदी; UP के 2 युवक गिरफ्तार, जमानत मिली – Gohana News

Actionpunjab
2 Min Read



सोनीपत में KGP पर पकड़ी गई पटाखों से भरी कार के साथ पुलिस टीम।

सोनीपत ट्रैफिक पुलिस ने त्योहारों के मद्देनजर KGP टोल प्लाजा के पास नाकाबंदी के दौरान एक टाटा सफारी गाड़ी से अवैध बम-पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद किया है। इस मामले में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया था, जिन्हें बाद में कोर्ट के आदेश पर जमानत पर रिह

.

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त सोनीपत ममता सिंह के मार्गदर्शन और पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं ट्रैफिक) नरेंद्र कादियान के नेतृत्व में की गई। ट्रैफिक पुलिस ने बरामद अवैध बम-पटाखों, गाड़ी और दोनों आरोपियों को आगे की कार्रवाई के लिए थाना राई पुलिस को सौंप दिया था।

KGP टोल प्लाजा जाखौली के पास लगाया नाका

थाना राई पुलिस टीम के उप निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि उन्हें KGP टोल प्लाजा जाखौली के पास इंटर-स्टेट नाके पर पटाखों से भरी एक गाड़ी पकड़े जाने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम को यातायात पुलिस सोनीपत के नाका इंचार्ज सहायक उप निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि खरखौदा की तरफ से बागपत, उत्तर प्रदेश जाने वाले वाहनों की चेकिंग के दौरान उन्होंने टाटा सफारी को रोका था।

पटाखों को लेकर नहीं दे पाए जवाब

गाड़ी की तलाशी लेने पर उसमें भारी मात्रा में बम-पटाखे भरे मिले। गाड़ी चालक ने अपनी पहचान अनूप निवासी सेक्टर-53, नोएडा, उत्तर प्रदेश, और परिचालक ने संग्राम निवासी सेक्टर-53, नोएडा, उत्तर प्रदेश के रूप में बताई। वे पटाखों के संबंध में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इस घटना पर भारतीय न्याय संहिता और विस्फोटक अधिनियम की धाराओं के तहत थाना राई में मामला दर्ज किया गया।

गिरफ्तारी के बाद जमानत पर रिहा

थाना राई की अनुसंधान टीम ने आरोपी अनूप और संग्राम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बरामद बम-पटाखों और घटना में प्रयुक्त गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को कोर्ट के आदेशानुसार जमानत पर रिहा कर दिया गया है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *