Telangana Congress MLA; Anirudh Reddy | Aurobindo Pharma Unit | तेलंगाना कांग्रेस विधायक की धमकी- फार्मा प्लांट जला दूंगा: दावा- पोलेपल्ली सेज में बनी यूनिट प्रदूषण फैला रही, बोर्ड ने आज तक एक्शन नहीं लिया

Actionpunjab
2 Min Read


नई दिल्ली2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
कांग्रेस विधायक अनिरुद्ध ने प्रदूषण फैला रही अरबिंदो फार्मा के कुछ वीडियो भी शेयर किए हैं। - Dainik Bhaskar

कांग्रेस विधायक अनिरुद्ध ने प्रदूषण फैला रही अरबिंदो फार्मा के कुछ वीडियो भी शेयर किए हैं।

महबूबनगर के जादचेरला से कांग्रेस विधायक जे अनिरुद्ध रेड्डी ने धमकी दी है कि वे प्रदूषण फैला रही अरबिंदो फार्मा इकाई को आग लगा देंगे। विधायक ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ( PCB) को इकाई के खिलाफ कार्रवाई शुरू करने के लिए एक दिन का समय दिया है।

अनिरुद्ध ने कहा कि यदि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी उनके निर्वाचन क्षेत्र में मुदिरेड्डीपल्ली नाले में अपशिष्ट छोड़ने के लिए कंपनी के खिलाफ कार्रवाई नहीं करते वे खुद आग लगाने जाएंगे।

विधायक अनिरुद्ध ने एक वीडियो मैसेज में कहा कि PCB से बार-बार शिकायतें की गईं। राज्य विधानसभा में मुद्दा उठाया गया, पर कोई ध्यान नहीं दिया गया।

विधायक बोले- फार्मा कंपनी के अपशिष्ट से मछलियां मर रहीं

अनिरुद्ध ने वीडियो मैसेज में कहा- पोलेपल्ली स्पेशल इकोनॉमिक जोन में चल रही अरबिंदो फार्मा यूनिट, मुदिरेड्डीपल्ली जलाशय में अपशिष्ट छोड़ रही है, जिससे मछलियां मर रही हैं और खेती वाला इलाका प्रदूषित हो रहा है। मैं प्रदूषण बोर्ड को एक दिन का समय दे रहा हूं। मैं एक वीडियो भेजूंगा कि कैसे (प्लांट से) (प्रदूषक) पानी छोड़ा जा रहा है। अगर कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो मैं रविवार सुबह 11 बजे फैक्ट्री पहुंचूंगा और फैक्ट्री को जला दूंगा।

ये खबर भी पढ़ें…

हैदराबाद यूनिवर्सिटी में पेड़ों की कटाई, तेलंगाना सरकार को फटकार: सुप्रीम कोर्ट बोला- मुख्य सचिव को बचाना है तो बताएं 100 एकड़ जंगल बहाल कैसे होगा

अप्रैल में सुप्रीम कोर्ट ने हैदराबाद यूनिवर्सिटी के बगल में एक भूखंड पर पेड़ों को काटने की जल्दबाजी में की गई कार्रवाई के लिए तेलंगाना सरकार को फटकार लगाई। कोर्ट ने निर्देश दिया कि अगर वह चाहती है कि उसके मुख्य सचिव को किसी भी गंभीर कार्रवाई से बचाया जाए तो वह 100 एकड़ वन भूमि को पहले जैसा करने की योजना लेकर आए। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *