If you board 29 trains for Jhansi, you will get lost. | झांसी के लिए 29 ट्रेनों में बैठे तो भटक जाएंगे: सवा महीने का डायवर्जन-वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन नहीं आएंगी सुपरफास्ट और एक्सप्रेस ट्रेन – Jhansi News

Actionpunjab
3 Min Read



झांसी आने वालीं 29 ट्रेनों में बैठने से पहले एक बार उसके रूट की जानकारी जरूर कर लें। ऐसा इसलिए कि आगमी नवंबर से रेलवे ने सुपरफास्ट और एक्सप्रेस ट्रेनों के रूट सवा महीने के लिए बदल दिए हैं।

.

ये ट्रेनें 300 किलोमीटर पहले ही दूसरे दूसरे स्टेशनों के लिए मोड़ी जाएंगी। रेलवे ने इसको लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

बता दें कि झांसी के वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन पर कई निर्माण चल रहे हैं। इन्हीं में से एक काम प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर भी किया जाना है। यानी ट्रेनों के लिए झांसी स्टेशन के पांच प्लेटफॉर्म में से चार का ही इस्तेमाल किया जा सकेगा। ऐसे में यहां चौबीस घंटे में 110 ट्रेनों का लोड चार प्लेटफॉर्म पर ही पड़ने वाला था।

इसी को देखते हुए रेलवे ने झांसी आने वालीं 29 ट्रेनों का रूट डायवर्ट कर दिया। ये डायवर्जन 24 नवंबर से लागू कर दिया जाएगा, जो अलग-अलग ट्रेनों पर जनवरी तक लागू रहेगा। इससे एक तरफ जहां रेलवे को भारी नुकसान झेलना पड़ेगा तो वहीं, दूसरी तरफ विवाहों के सीजन में यात्रा की योजना बनाने वालों को भी मायूसी हाथ लगेगी।

जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि यात्री सुविधाओं के बढ़ोतरी के उद्देश्य से वॉशेबल एप्रोन तैयार कराया जाना है, जिसके चलते ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है। यात्री ट्रेन की जानकारी लेने के बाद ही सवार हों।

ये ट्रेनें नहीं आएंगी झांसी, मथुरा से डायवर्ट हो जाएंगी

• 28 नवंबर से 6 जनवरी तक ट्रेन नंबर 12171 हरिद्वार-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस डायवर्ट।

• 27 नवंबर से 4 जनवरी तक ट्रेन नंबर 22456 कालका-साईं नगर शिरडी एक्सप्रेस डायवर्ट।

• 1 दिसंबर से 5 जनवरी तक ट्रेन नंबर 12214 दिल्ली सराएं रोहिल्ला-यशवंतपुर एक्सप्रेस डायवर्ट।

• 26 नवंबर से 7 जनवरी तक ट्रेन नंबर 12754 हजरत निजामुद्दीन-नांदेड़ एक्सप्रेस डायवर्ट।

• 24 नवंबर से 5 जनवरी तक ट्रेन नंबर 16318 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-कन्याकुमारी एक्सप्रेस डायवर्ट।

• 28 नवंबर से 5 जनवरी तक ट्रेन नंबर 20494 चंडीगढ़-मदुरै एक्सप्रेस डायवर्ट।

• 25 नवंबर से 6 जनवरी तक ट्रेन नंबर 16032 वैष्णो देवी कटरा-चेन्नई सेंट्रल एक्सप्रेस डायवर्ट।

• 27 नवंबर से 1 जनवरी तक ट्रेन नंबर 16788 वैष्णो देवी कटरा-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस डायवर्ट।

• 29 नवंबर से 3 जनवरी तक ट्रेन नंबर 14314 बरेली-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस ग्वालियर से डायवर्ट होकर गुना के रास्ते बीना पहुंचेगी।

• 26 नवंबर से 7 जनवरी तक ट्रेन नंबर 14320 बरेली-इंदौर एक्सप्रेस ग्वालियर, गुना के रास्ते बीना जाएगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *