Punjabi singer Rajveer Jawanda remains critical medical condition update | पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा अब भी वेंटिलेटर पर: हालत नाजुक, CM मान ने हाल जाना, परिवार से बात की; पिंजौर में हुआ था बाइक हादसा – Punjab News

Actionpunjab
6 Min Read


फोर्टिस अस्पताल में सिंगर राजवीर जवंदा का हाल जानने और परिवार से मुलाकात के बाद मीडिया को जानकारी देते सीएम भगवंत मान। इनसेट में सिंगर राजवीर जवंदा की फाइल फोटो।

हरियाणा के पिंजौर में सड़क हादसे का शिकार हुए पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा को अभी भी मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है। अस्पताल की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन में बताया गया कि जवंदा की हालत अब भी नाजुक है।

.

उनकी देखभाल फोर्टिस अस्पताल, मोहाली की विशेषज्ञ टीम कर रही है। इसमें न्यूरोसर्जरी और क्रिटिकल केयर के डॉक्टर लगातार उनकी निगरानी और इलाज कर रहे हैं।

रविवार दोपहर को सीएम भगवंत मान ने भी अस्पताल पहुंचकर जवंदा का हाल जाना। डॉक्टरों से भी उनकी हेल्थ की अपडेट ली। इसके बाद उन्होंने कहा कि कल (शनिवार) से उनकी हालत बेहतर है।

रविवार को जवंदा से मिलने कई पंजाबी सिंगर भी पहुंचे थे। उन्होंने बताया था कि जवंदा रिकवर कर रहे हैं। हर कोई उनके जल्द स्वास्थ्य लाभ की अरदास करे।

बता दें कि राजवीर जवंदा अपने 4 अन्य दोस्तों के साथ बाइक से राइड पर जा रहे थे। इस दौरान अचानक पशु सामने आ जाने से उनकी बाइक बेकाबू हो गई, जिसमें वे हादसे का शिकार हुए हैं। सड़क पर सिर लगने से उन्हें गंभीर चोट लगी है। मोहाली लाए जाने से पहले ही उन्हें कार्डियक अटैक भी आया था।

फोर्टिस अस्पताल में राजवीर जवंदा के परिवार से मिलते सीएम भगवंत मान।

फोर्टिस अस्पताल में राजवीर जवंदा के परिवार से मिलते सीएम भगवंत मान।

परिवार और डॉक्टरों से मिलकर CM ने क्या कहा…

  • हालत थोड़ी सुधरी, एक मशीन हटाई गई : सीएम मान ने बताया कि आज राजवीर के परिवार और डॉक्टरों से मुलाकात की है। परिवार ने बताया कि कल उनकी हालत बहुत खराब थी, हार्ट सही से काम नहीं कर रहा था और वे चार लाइफ सपोर्ट मशीनों पर थे। अब उनकी हालत थोड़ी सुधरी है, एक मशीन हटाई गई है, लेकिन वे अभी भी बेहोश हैं। डॉक्टर और विशेषज्ञ उनकी देखभाल कर रहे हैं।
  • फैंस जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे : CM मान ने कहा कि पंजाब के एक बड़े और जज्बे वाले नौजवान, राजवीर, जो अपनी संस्कृति को पूरी दुनिया में फैलाते हैं, एक सड़क हादसे में घायल हो गए। उनका इलाज कल से चल रहा है। पूरी दुनिया में उनके फैंस उनकी जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। सभी को अब उम्मीद जगी है कि वे जल्दी ठीक हो जाएंगे। उन्होंने लोगों से सोशल मीडिया पर गलत खबरें फैलाने से बचने की अपील की है क्योंकि इससे परिवार को बहुत दुख होता है।
  • छाती और अन्य टेस्ट किए जाएंगे : सीएम ने यह भी बताया कि राजवीर की गर्दन और रीढ़ की हड्डी में चोट आई है और अब उनकी छाती और अन्य टेस्ट किए जाएंगे। सड़क हादसों को कम करने के लिए सरकार ने सड़क सुरक्षा फोर्स बनाई है, जिससे अब मौतें 48% तक कम हो गई हैं। उन्होंने कहा कि हादसा किसी को नहीं देखता कि गाड़ी में कौन बैठा है, इसलिए सावधानी जरूरी है।
फोर्टिस अस्पताल के बाहर राजवीर जवंदा के लिए अस्पताल के बाहर लोग अरदास कर रहे।

फोर्टिस अस्पताल के बाहर राजवीर जवंदा के लिए अस्पताल के बाहर लोग अरदास कर रहे।

लड़ते सांडों को बचाने के चक्कर में हादसा हुआ जानकारी के अनुसार, पिंजौर-नालागढ़ रोड पर एचएसवीपी सेक्टरों के सामने रोड पर शनिवार को जवंदा का एक्सीडेंट हो गया। वह बाइक पर बद्दी से शिमला जा रहे थे। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक, रोड पर लड़ते सांडों को बचाते हुए जवंदा की बाइक जीप से टकरा गई।

लोगों ने बताया कि गंभीर रूप से घायल जवंदा को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शौरी अस्पताल के डॉक्टर विमल ने बताया कि जवंदा की हालत नाजुक थी, इसलिए उन्हें बाहर ही आकर चेक किया गया था। वह बेसुध थे और पल्स धीमी थी। उन्हें प्राथमिक उपचार देकर पंचकूला रेफर कर दिया गया था। वहां से मोहाली के फोर्टिस अस्पताल भेजे गए।

सिविल अस्पताल में हार्ट अटैक आया शनिवार रात मोहाली स्थित फोर्टिस अस्पताल ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर बताया था कि राजवीर जवंदा को 27 सितंबर को रेफर किया गया था। दोपहर पौने 2 बजे बेहद गंभीर हालत में उन्हें इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। सड़क दुर्घटना में उनके सिर और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें आई थीं।

फोर्टिस अस्पताल लाने से पहले सिविल अस्पताल में उन्हें हार्ट अटैक भी आया। जवंदा के अस्पताल पहुंचते ही इमरजेंसी और न्यूरोसर्जरी टीमों ने तुरंत उनकी जांच की। डिटेल्ड जांच और चेकअप किए गए। जवंदा को अभी वेंटिलेटर पर रखा गया है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों की टीम उनकी सेहत की कड़ी निगरानी कर रही है।

सेहत पर उनके दोस्त क्या बोल रहे…

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *