अंबाला कैंट एसडीएम ऑफिस का फाइल फोटो
हरियाणा में आज से तहसीलों में काम पूरी तरह पेपरलेस सिस्टम के तहत होगा। इस परियोजना की शुरुआत सोमवार को राज्यभर में की जा रही है। अंबाला में इसका जिला स्तरीय कार्यक्रम अंबाला कैंट तहसील में आयोजित किया जाएगा, जहां कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में ऊ
.
राज्य स्तर पर इस योजना का शुभारंभ मुख्यमंत्री नायब सैनी करेंगे। वे कुरुक्षेत्र जिले की बाबैन तहसील से इस प्रोजेक्ट को जनता को समर्पित करेंगे। इस नई पहल के तहत तहसीलों में अब पेपरलेस रजिस्ट्री (डीड) के साथ-साथ सीमांकन पोर्टल, व्हाट्सऐप चैटबॉट और राजस्व न्यायालय मामला प्रबंधन प्रणाली भी लागू की जाएगी।
ऑनलाइन प्रक्रिया से जनता को मिलेगा बड़ा लाभ
नई प्रणाली के लागू होने के बाद अब संपत्ति खरीदार और विक्रेता 24×7 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें अपनी सुविधानुसार वेबसाइट पर जाकर किसी भी समय रजिस्ट्रेशन करना होगा। वहीं, अपॉइंटमेंट भी वे अपनी मर्जी के अनुसार बुक कर पाएंगे।
अब तक लोगों को रजिस्ट्री प्रक्रिया के लिए तहसील में कई बार जाना पड़ता था, लेकिन नई व्यवस्था में केवल डीड के समय ही तहसील में जाकर फोटो और बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन करवाना होगा। इससे समय और संसाधनों दोनों की बचत होगी।

अब जानिए नई और पुरानी प्रक्रिया में क्या है अंतर…
पुरानी प्रक्रिया में ये होता था: पुरानी प्रक्रिया में जमीन का खरीदार और विक्रेता ऑनरशिप का रिकॉर्ड जमाबंदी, इंतकाल, एनओसी और NDC लेकर तहसील में अर्जीनवीस के पास जाते थे। अर्जीनवीस उनकी डॉक्यूमेंट देखकर कलेक्टरेट या मार्केट के मुताबिक स्टाम्प का चालान भरकर उनको देता था। इस चालान की रकम बैंक में जमा होने के बाद रसीद से स्टाम्प मिलने के बाद पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के बाद अपॉइंटमेंट मिलती थी। हालांकि स्टाम्प ड्यूटी ऑनलाइन भी भरी जाती थी।
फिर चेकिंग के बाद होती थी डीड : इस प्रक्रिया के बाद स्टाम्प पर डीड लिखने के बाद क्लर्क और तहसीलदार डॉक्यूमेंट की जांच करते थे। कोई कमी नहीं मिलने के बाद अपॉइंटमेंट पर खरीदार और विक्रेता को फोटो और बायोमेट्रिक के लिए बुलाकर डीड बनती थी। अगर खरीदार और विक्रेता अपॉइंटमेंट पर नहीं पहुंचते थे तो उनको दोबारा अपॉइंटमेंट लेनी पड़ती थी, जिसमें काफी समय बर्बाद होता था।
नई प्रक्रिया में खुद करो डीड : नई प्रक्रिया काफी आसान और सरल है। इसमें खरीदार, विक्रेता या कोई भी Jamabandi.com.inc साइट पर जाकर अपने लॉगिन से डीड के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकता है। इस टेम्प्लेट में खरीदार और विक्रेता को डीड और अपनी जानकारी भरनी है। साथ ही ऑनरशिप के डॉक्यूमेंट अपलोड करके अपनी मर्जी के मुताबिक किसी भी दिन की अपॉइंटमेंट लेनी है।
वर्किंग-डे में होगी चेकिंग : उसके बाद तहसीलदार वर्किंग-डे में उन डॉक्यूमेंट की चेकिंग करेंगे। डॉक्यूमेंट में ऑब्जेक्शन होने से पर खरीदार के पास मैसेज चला जाएगा। अगर कोई ऑब्जेक्शन नहीं हुआ तो अपॉइंटमेंट पर डीड बन जाएगी। इसके लिए खरीदार और विक्रेता को फोटो और बायोमैट्रिक के लिए एक बार तहसील में आना होगा। इसके बाद उनके पास डीड की PDF उनके मोबाइल पर चली जाएगी। हालांकि गवाह और नंबरदार की जरूरत पहले की तरह पड़ेगी।
