The dance of little Shiva captivated the people. | नन्हें शिव के तांडव ने लोगों का मन मोहा: खंडार में माथुर वैश्य समाज ने शोभायात्रा, सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए – Sawai Madhopur News

Actionpunjab
2 Min Read


कार्यक्रम शिव तांडव पर प्रस्तुति देता छोटा बालक।

खंडार उपखंड मुख्यालय पर माथुर वैश्य महासभा की 138 वीं जयंती पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर माथुर वैश्य समाज के सैकड़ों लोग इकठ्ठा हुए और शोभायात्रा में शामिल हुए। शोभायात्रा में समाज की ओर से सजीव झांकियां भी सजाई गई। यह झांकियां शोभायात्र

.

कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुति देते नन्हें मुन्ने बच्चे।

कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुति देते नन्हें मुन्ने बच्चे।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में नन्हें मुन्ने बच्चों ने दी प्रस्तुति

आयोजन की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीपक जलाकर की गई जिसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के बच्चों की ओर से नृत्य व गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दी गईं। शिव तांडव के दौरान नन्हें बालक के शिव का रूप लोगों को खासा पसंद आया। महिलाओं ने भी अलग-अलग प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यहां चित्रकला, भाषण, वाद-विवाद और सामान्य ज्ञान जैसी प्रतियोगिताओं ने बच्चों की प्रतिभा को निखारने का मंच प्रदान किया। वहीं वरिष्ठजनों ने समाज की एकता और युवा पीढ़ी की जिम्मेदारियों पर अपने विचार रखे।

शोभायात्रा के दौरान महिला शक्ति।

शोभायात्रा के दौरान महिला शक्ति।

इस मौके पर अतिथियों ने समाज की प्रगति के लिए शिक्षा और संस्कारों को आवश्यक बताया। उन्होंने कहा कि महासभा की यह जयंती समाज को नई दिशा देने और सभी वर्गों में भाईचारा मजबूत करने का संदेश देती है।एवं कई प्रकार की झांकी निकली जिसमें मुख्य झांकी नरसिंह भगवान एवं की शंकर पार्वती एवं राधा कृष्णा के विमान के साथ निकली गई ।

अंत में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। पूरे आयोजन में समाजजनों का उत्साह और सहयोग देखते ही बन रहा था।

इनपुट- सागर सैनी खंडार।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *