![]()
केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा
केंद्रीय राज्य मंत्री (सड़क परिवहन) अजय टम्टा आज अमृतसर आ रहे हैं। वे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे और इस दौरान केंद्रीय मार्गो को हुए नुकसान का भी जायज़ा लेंगे।
.
कुछ ही समय में वे अमृतसर एयरपोर्ट पर लैंड करेंगे। इसके बाद वे तरनतारन के मुंडा पिंड गांव, सरहाली और पंजवारा गांव का दौरा करेंगे।
इसके के बाद वे तरनतारन के डिप्टी कमिश्नर कार्यालय (DC Office) जाएंगे, जहां बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को लेकर एक समीक्षा बैठक (रिव्यू मीटिंग) आयोजित की जाएगी। यह बैठक स्टेट पीडब्ल्यूडी (PWD) और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ होगी।