Women danced to the songs in the Dandiya Night program | डांडिया नाइट कार्यक्रम में गानों पर झूमी महिलाएं: शारदीय नवरात्रि को लेकर आयोजन, कई प्रतियोगिताएं भी हुईं, विजेता पुरस्कृत – Gonda News

Actionpunjab
2 Min Read


गोंडा2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गोंडा जिले में शारदीय नवरात्रि की अष्टमी पर देर रात डांडिया नाइट कार्यक्रम का आयोजन किया गया था सुवंशमिलेनियन पब्लिक स्कूल में आयोजित इस कार्यक्रम में जिले की हजारों लड़कियों और महिलाओं ने भाग लिया है। कार्यक्रम का शुभारंभ सपा नेता सूरज सिंह ने दीप प्रज्वलित कर और मां दुर्गा की आरती करके किया। इसमें शामिल महिलाओं और लड़कियों ने भक्ति तथा फिल्मी गानों पर जमकर नृत्य किया है।

डांडिया नाइट के दौरान कई प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। सही सवालों का जवाब देने वाली महिलाओं और लड़कियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे, ताकि प्रतिभागियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस आयोजन में पुरुषों की संख्या नाममात्र की थी जबकि अधिकांश प्रतिभागी लड़कियां और महिलाएं थीं।

जो मां दुर्गा की आराधना कर रही थीं। सपा नेता सूरज सिंह ने कहा कि यह एक ऐसा मंच है जहां बड़ी संख्या में महिलाएं और लड़कियां एक साथ एकत्रित होती हैं, उन्हें मिलने और मनोरंजन का अवसर मिलता है। यह कार्यक्रम हर वर्ष आयोजित होता है, और इस वर्ष कुछ अलग प्रतियोगिताओं के साथ विजेताओं को सम्मानित भी किया गया।

डांडिया नाइट कार्यक्रम में अदिति, प्रीति, आराधना, काजल, प्रियंक, माधुर, सोनाल, उम, शालू, साधना, गुड़िया, सोनी, अंजलि,रूबी, अंतिमा सहित हजारों की संख्या में महिलाएं और लड़कियां कार्यक्रम में शामिल हुई है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *