20-year-old girl gang-raped in Sikar | सीकर में 20 साल की लड़की से गैंगरेप: घरवालों को खेत में मिली थी,पुलिस जांच में जुटी – Sikar News

Actionpunjab
1 Min Read



सीकर के ग्रामीण क्षेत्र में 20 साल की लड़की के साथ गैंगरेप होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने इस संबंध में पुलिस थाने में रिपोर्ट दी है। जिसके आधार पर अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।

.

DYSP दिलीप कुमार मीणा के अनुसार पीड़िता की उम्र करीब 20 साल है,जो कॉलेज स्टूडेंट है। 21 सितंबर को वह घर से निकली थी। अगले दिन 22 सितंबर को वह घरवालों को खेत में मिली। ऐसे में परिजन उसे घर पर लेकर आए। तब से लेकर आज तक पीड़िता की तबीयत खराब है।

ऐसे में परिजन उसका ट्रीटमेंट करवा रहे हैं। परिजनों ने लड़की के साथ गैंगरेप होने की शंका जाहिर की है। परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज करके इन्वेस्टिगेशन शुरू कर दिया गया है। पीड़िता का मेडिकल करवाया जाएगा।

बता दें कि घटना के बाद से पीड़िता की तबीयत लगातार खराब रही। उसे चलने-फिरने में भी काफी परेशानी हुई। हालांकि अब उसकी हालत में थोड़ा सुधार है। घटना के बाद पीड़िता काफी समय तक तो कुछ बोल भी नहीं सकी। अब उसने बोलना भी शुरू कर दिया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *