Ravana Dahan at Ramlila Maidan in Firozabad | फिरोजाबाद में रामलीला मैदान पर रावण दहन: आतिशबाजी के साथ जय श्रीराम के नारों से गूंजा मैदान – Firozabad News

Actionpunjab
2 Min Read


अरुण कुमार रावत | फिरोजाबाद3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फिरोजाबाद में विजयदशमी के अवसर पर गुरुवार को शहर की प्रसिद्ध रामलीला में रावण का दहन किया गया। इस दौरान रामलीला मैदान में हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे। रावण का पुतला जलने के साथ ही पूरा मैदान ‘जय श्रीराम’ के नारों से गूंज उठा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक मनीष असीजा ने राम-लक्ष्मण और हनुमान जी की आरती कर रामलीला का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि दशहरा बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है।

रावण दहन से पूर्व रामलीला मंचन में भगवान श्रीराम और रावण के युद्ध का चित्रण किया गया। भगवान श्रीराम द्वारा बाण चलाने के बाद करीब 60 फीट ऊंचा रावण का पुतला अग्नि की लपटों में घिर गया और धू-धू कर जल उठा। इस दौरान आतिशबाजी और पटाखों की गड़गड़ाहट से आसमान गूंज उठा।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी। रामलीला मैदान और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात किया गया था। यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए बैरिकेडिंग की गई थी। एसपी सिटी और सीओ सिटी के नेतृत्व में पुलिस अधिकारी लगातार गश्त कर रहे थे।

रावण दहन के पश्चात श्रद्धालु ‘जय श्रीराम’ के नारे लगाते हुए अपने घरों को लौटे। आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष भी विजयदशमी का पर्व धूमधाम और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर शहर के गणमान्य नागरिक, व्यापारी, समाजसेवी और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *